फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students presented the diversity of India

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने भारत की विविधता को किया प्रस्तुत

Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Students presented the diversity of India
फोटो संख्या:57- हकेंवि के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि डॉ. जी सतीश रेड्डी को स्मृति चि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर शुुक्रवार को दो दिवसीय नेशनल सांइस डे व सांस्कृतिक महोत्सव स्पंदन का आगाज हुआ। कार्यक्रमों में दो हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने भारत की विविधता को मंच पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य एवं डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी उपस्थित रहे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।
विज्ञापन


डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने विश्वविद्यालय की ओर से वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई से आगे बढ़कर सोचने और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सीवी रमन की खोज आज भी वैज्ञानिकों को प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। देश ने मिसाइल, टैंक, संचार प्रणाली और अन्य आधुनिक तकनीकों के स्वदेशी विकास में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। 2047 के विकसित भारत का रास्ता विश्वविद्यालय व कॉलेजों से होकर जाता है।
-------------
विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की प्रेरक शक्ति
कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने कहा कि विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत की प्रेरक शक्ति का सपना तभी साकार होगा जब महिला वैज्ञानिक अपने ज्ञान और नवाचार को समाज तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगी।


------------
भव्य शोभायात्रा में दिखी भारत की सांस्कृतिक विविधता

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक शोभायात्रा में विश्वविद्यालय परिसर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में 10 विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, बिहार और हरियाणा के विद्यार्थी शामिल रहे। प्रत्येक दल ने अपने राज्य की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

फोटो संख्या:57- हकेंवि के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि डॉ. जी सतीश रेड्डी को स्मृति चि

फोटो संख्या:57- हकेंवि के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पर मुख्य अतिथि डॉ. जी सतीश रेड्डी को स्मृति चि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed