फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students of three trades prepared computer tables, orders are coming now

Mahendragarh-Narnaul News: तीन ट्रेड के छात्रों ने तैयार की कंप्यूटर टेबल, अब आ रहे ऑर्डर

Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Students of three trades prepared computer tables, orders are coming now
फोटो नंबर- 20टेबल के निर्माण के दौरान वेल्डिंग करते वेल्डर ट्रेड का छात्र। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तीन ट्रेड के छात्रों ने कंप्यूटर टेबल, ड्यूल डेस्क, सीबीटी एग्जाम टेबल और सेंटर टेबल बनाया है। इसका आकार और बनावट शानदार है। इस कारण प्रदेश की दूसरी आईटीआई से आवश्यकता अनुसार टेबल के ऑर्डर दिए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रों ने 119 कंप्यूटर टेबल का निर्माण किया गया है। इसमें से करीब 64 टेबल नारनौल आईटीआई में प्रयोग में ली जा रही है। वहीं 14 टेबल भोजावास स्थित आईटीआई में, 15 टेबल सुजापुर स्थित आईटीआई में और 26 टेबल बेरली कलां स्थित आईटीआई में भेजी गई है।
विज्ञापन

पेंटर ट्रेड के इंचार्ज प्रदीप कुमार व रमेश कुमार, कारपेंटर ट्रेड के इंचार्ज करतार सिंह व विजय कुमार और वेल्डर ट्रेड के इंचार्ज पवन यादव के नेतृत्व में किया गया। वेल्डर ट्रेड के छात्रों ने टेबल का ढांचा तैयार किया। इसमें छात्रों ने लोहे की पाइप के टुकड़ों को वेल्ड किया गया। इसके बाद पेंटर ट्रेड के छात्रों ने टेबल पर पेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारपेंटर ट्रेड के छात्रों ने लकड़ी व सनमाइका लगाकर टेबल को फाइनल किया। आईटीआई में ऑर्डर पर टेबल तैयार की जाती है। इससे छात्रों को प्रेक्टिकल वर्क करने का अवसर भी मिलता है। जो आमदनी होती है उसे संस्थान के विकास और छात्रों के बेहतर शिक्षण के लिए खर्च किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed