{"_id":"66c4fb2e102a5505c3097cd5","slug":"students-met-the-president-and-tied-rakhi-narnol-news-c-196-1-nnl1005-115285-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर राखी बांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर राखी बांधी
Wed, 21 Aug 2024 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-15राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के साथ आरोही स्कूल के विद्यार्थी। स्त्रोत-संसथान
नारनौल। आरोही मॉडल संस्कृति स्कूल मंढाणा के छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व पर राष्ट्रपति को राखी बांधने का अवसर प्राप्त हुआ। स्कूल से एक अध्यापिका सहित 6 सदस्यों का दल गत 19 अगस्त को राष्ट्रीय बाल भवन पहुंचा और राष्ट्रपति से मुलाकात की। इसमें शामिल छात्राओं अंतिमा, भूमिका व हिमांशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधी व राष्ट्रपति ने दल में शामिल छात्र आकाश व इशांत को राखी बांधी।
राष्ट्रपति से मुलाकात कर वापस लौटने पर विद्यालय द्वारा पांचों छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया। प्राचार्य लीलूराम यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपति से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ। दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात के अनुभव को प्रार्थना सभा में सभी अध्यापकों व सहपाठियों के साथ साझा किया। दल में शामिल छात्र-छात्राओं ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुभव शानदार था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा दिया गया उपहार उनके लिए अनमोल है।