फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students liked probability, but theta questions raised concerns.

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को रास आई प्रायिकता, थीटा के सवालों ने बढ़ाई चिंता

Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Students liked probability, but theta questions raised concerns.
फोटो संख्या:-72 कनीना में विद्यार्थियों को नकल रहित परीक्षा करने की शपथ दिलाते हुए---संवाद
महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले के 52 परीक्षा केंद्रों पर वीरवार को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के बाद किसी विद्यार्थी का चेहरा लटका मिला तो किसी का खुशी से झूमता मिला। हालांकि, अधिकतर विद्यार्थियों ने पेपर मुश्किल बताया।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले के 8,065 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए। इसमें ओपन मोड से 139, निजी स्कूलों के 48 और रेगुलर मोड 7,878 शामिल किए गए। परीक्षा में जिले के 8,027 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि 38 ने परीक्षा से दूरी बनाई। इस दौरान पुलिस की टीमें मौजूद रही और सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम रहे।
विज्ञापन

नकल की जांच के लिए महेंद्रगढ़, नारनौल, कनीना में एसडीएम की फ्लाइंग ने छापा मारा। इसके अलावा भिवानी से चेयरमैन स्पेशल उड़नदस्ते ने भी केंद्रों पर छापेमारी कर नकलरोधी व्यवस्थाएं परखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही बोर्ड की तीन टीमों व डीईओ की फ्लाइंग ने भी विद्यार्थियों की जांच की। दसवीं की पहली परीक्षा शांतिपूर्ण रही और 12वीं की पहली परीक्षा में यूएमसी बनने पर वीरवार को विद्यार्थियों की भी उचित प्रकार से जांच की गई।
-----------------
कनीना में परीक्षा से पहले दिलाई शपथ
कनीना परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले लाइन में लगाकर नकलरहित परीक्षा करने की शपथ दिलाई गई। कनीना खंड के 9 केंद्रों पर वीरवार को 1639 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 14 अनुपस्थित रहे। यहां पर भी किसी प्रकार की यूएमसी का मामला सामने नहीं आया।
------------
विद्यार्थी बोले-थीटा के सवाल आए थे मुश्किल
बॉक्स
मैंने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की थी लेकिन पेपर तैयारी से बाहर का आया।
पास होने की उम्मीद है लेकिन मेरिट में आने की संभावना घट गई है।-अन्नु, पीएमश्री, रिवासा
बॉक्स
परीक्षा में थीटा के सवाल सबसे मुश्किल रहे हैं। इन सवालों को हल करने में अधिक समय लगा और पिछले सालों के मुकाबले पेपर भी अलग आया है।-अन्नु, पीएमश्री जीएसएस, सिसोठ
बॉक्स
प्रायिकता के सवाल काफी आसान थे और इनकी तो एक बार पढ़ते ही तैयारी हो गई थी लेकिन जिन सवालों पर दिन-रात मेहनत की है, उनमें से केवल वैकल्पिक प्रश्न थे।-आशु, पीएमश्री जीएसएस, रिवासा
बॉक्स
पेपर अच्छा हुआ है और पूरा पेपर पाठ्यक्रम से ही आया है। यूनिट में चेप्टर के अनुसार तैयारी की और उसमें भी दो में से एक करने का विकल्प दिया गया।-दीपिका, पीएमश्री जीएसएस, महेंद्रगढ़
------------
बॉक्स
गणित का प्रश्न-पत्र आसान था, उम्मीद है अच्छे नंबर आएंगे। अध्यापक के बताए गए तरीके से पढ़ाई करके परीक्षा के लिए जमकर तैयारी कर रही हूं।-योगिता, हुडा सेक्टर, नारनौल
बॉक्स

मैंने गणित की तैयारी अच्छी की थी। प्रश्न पत्र का भी उम्मीद के अनुसार ही रहा, यह मेरा पसंदीदा विषय भी है और गणित की तैयारी के लिए मैं अधिक समय तक पढ़ाई करती हूं।-रिद्दिमा, मोहल्ला खड़खड़ी, नारनौल
बॉक्स:
प्रश्न पत्र में कुछेक सवाल कठिन थे, हालांकि मेरा पेपर काफी बेहतर रहा और उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे।-वंश, मोहल्ला पीरआगा, नारनौल
बॉक्स:
परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित हूं, इसलिए क्लास मेट के साथ 40 मिनट पहले ही सेंटर पर आ गए। परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर थी।-करण, पटीकरा, नारनौल

...............................

वर्जन:
10वीं कक्षा की परीक्षा शांंतिपूर्ण रही और कोई यूएमसी नहीं बना। पहले दिन 8,065 में से 38 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। नकल की रोकथाम के लिए 6 टीमों ने सभी 52 केंद्रों पर जांच की। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग नकल रोकथाम में किया जा रहा है।-बिजेंद्र सिंह, जिला सुपरिटेंडेंट, एचबीएसई, महेंद्रगढ़

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article