फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students gave presentation on Premchand's story lesson

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कहानी पाठ पर दी प्रस्तुति

Thu, 01 Aug 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Students gave presentation on Premchand's story lesson
फोटो संख्या:70- प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करते कुल
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में बुधवार को प्रेमचंद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो टंकेश्वर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम से स्वाधीनता संग्राम में अहम योगदान दिया। उनके द्वारा सृजित साहित्य में देशप्रेम का भाव देखने को मिलता है। हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए देश की प्रगति व विकास में योगदान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन

आयोजन के दूसरे सत्र में हिंदी विभाग के शोधार्थियों द्वारा कहानी पाठ की सफल प्रस्तुति की गई। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह यादव ने प्रेमचंद के साहित्य जीवन के बारे में बताया। आयोजन में प्रेमचंद से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम पुरस्कार देवाराम, दीपक कुमार महतो व प्रियंका ने, द्वितीय पुरस्कार, उपेंद्र, यशपाल, संजय ने, तृतीय पुरस्कार ममता कुमारी, राहुल, तरुण ने हासिल किया। इस अवसर पर शहीद उद्यम सिंह को भी याद किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मानविकी व सामाजिक विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो. चंचल कुमार शर्मा ने प्रेमचंद के जीवन से संबंधित मुख्य पहलुओं से अवगत करवाया। उसके बाद किस्सागोई का कार्यक्रम किया गया, जिसमें हिंदी विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने अनेक बोलियों में प्रेमचंद के जीवन से जुड़े मुख्य अवसरों के बारे में बताया। हिंदी विभाग के विद्यार्थियों के द्वारा प्रेमचंद की कहानी दुनिया का सबसे अनमोल रत्न पर सफल नाट्य मंचन किया गया। आयोजन में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीरपाल सिंह यादव के संयोजक एवं विभाग की सहआचार्य डॉ. कमलेश कुमारी ने सह संयोजक की भूमिका का निर्वहन किया। आयोजन के प्रथम सत्र में प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, प्रो. नीलम सांगवान, प्रो. पायल कंवर चंदेल, डॉ. सुमन रानी, डॉ. स्नेहसता, डॉ. पिंकी, डॉ. सुदीप, डॉ. रवि पांडे, डॉ. कामराज सिंधु, डॉ. सिद्धार्थ शंकर राय, डॉ. अरविंद सिंह तेजावत, डॉ. अमित कुमार, डॉ. रीना स्वामी उपस्थित रहे।

फोटो संख्या:70- प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करते कुल

फोटो संख्या:70- प्रेमचंद जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन करते कुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed