फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students did educational tour

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Feb 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students did educational tour
फोटो संख्या:61- शैक्षणिक भ्रमण करने वाले स्कूली विद्यार्थी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के रिटेल और लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग ने विद्यार्थियों को रिटेल और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान देने के उद्देश्य से शुक्रवार को विभाग का शैक्षणिक भ्रमण कराया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक अध्ययन और कौशल विकास के क्षेत्र में भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। भारत का युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ रहा है। विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लाइफ लॉन्ग लर्निंग के अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार मौर्या ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों के इस अकादमी दौरे ने उन्हें भविष्य में दाखिले के लिए विभिन्न आयामों से अवगत कराया।
विज्ञापन

समन्वयक डॉ. सुयश मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों का रिटेल व लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट में यह अकादमिक भ्रमण भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावसायिक अध्ययन व कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसरों में बारे में जानकारी दी गई। इस शैक्षणिक भ्रमण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुडाना के 28 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed