फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students can now apply till June 17 in Baba Khetanath State Bahut

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी में अब 17 जून तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Wed, 22 May 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 May 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Students can now apply till June 17 in Baba Khetanath State Bahut
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी कालेज नारनौल में सत्र 2024-25 के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 143 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आने के बाद आवेदन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। छात्रों की सुविधा के मद्देनजर आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

छह डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स की 420 सीटों के लिए अभी तक करीब 143 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम गत 12 मई को घोषित किया गया था। इसके बाद से आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं छात्रों को समस्या का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथी को भी बढ़ा दिया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 3 जून थी, जिसे बढ़ाकर अब 17 जून कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेरिट लिस्ट 19 और सीटों का आवंटन 25 जून को होगा
छात्रों की सुविधा को देखते हुए अब आवेदन की अंतिम तिथी 17 जून कर दी गई है। सभी आवेदन आने के बाद 19 जून को मेरिट लिस्ट घोषित की जाएगी। वहीं 20 जून से 24 जून तक छात्र अपने पसंदीदा और वैकल्पिक कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट के आधार पर सीटों का आवंटन 25 जून को किया जाएगा। सीटों के आवंटन के बाद 26 जून से 29 जून तक छात्रों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में स्कूली परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसके बाद आवेदन में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कई छात्र अभी अपने कागज पूरे करने में लगे हुए हैं। छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। इच्छुक छात्र सुगमता के साथ आवेदन कर सकें।
अनिल यादव, प्रिंसिपल बहुतकनीकी कालेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed