{"_id":"683f3b53cf061dae8602e3e4","slug":"students-are-more-inclined-towards-employment-oriented-courses-narnol-news-c-196-1-nnl1005-125397-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार परक कोर्स की तरफ विद्यार्थियों का रुझान अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रोजगार परक कोर्स की तरफ विद्यार्थियों का रुझान अधिक
Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23महिला कॉलेज में आवेदन की जांच के दौरान छात्राओं को जानकारी देती प्रवेश नोडल अ
- फोटो : बरामद बाईकें
नारनौल। कॉलेज में स्नातक में दाखिले के लिए विद्यार्थियों द्वारा आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जून है। रोजगार परक कोर्स की तरफ विद्यार्थियों का रुझान अधिक है।
राजकीय महाविद्यालय में 6 कोर्स में उपलब्ध 1540 सीट पर दाखिले के लिए 1046 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। महिला कॉलेज में 4 कोर्स में दाखिले के लिए 576 छात्राओं ने आवेदन किया है। वहीं कृष्ण नगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में दाखिले के लिए अब तक 281 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
कॉलेज में आवेदन की जांच का कार्य किया जा रहा है और खामियों के बारे में आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर से संपर्क कर विद्यार्थियों को अवगत करवाया जा रहा है। विद्यार्थियों को आवेदन में पाई जाने वाली खामियों को अंतिम तिथि से पहले ठीक करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
आवेदन के बाद 19 जून को प्रथम मेरिट सूची घोषित की जाएगी। जिसमें चयनित छात्र 20 जून से 23 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं दूसरी मेरिट सूची को 26 जून को घोषित की जाएगी, जिसमें चयनित छात्र 27 जून से 29 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं।
पीजी कॉलेज में बीसीए कोर्स के लिए सीट से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीसीए कोर्स में 40 सीट उपलब्ध है और दाखिले के लिए अब तक करीब 97 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। वहीं बीबीए कोर्स में उपलब्ध 40 सीट पर दाखिले के लिए 37 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं शेष कोर्स में उपलब्ध सीट पर दाखिले के लिए केवल 50 से 60 प्रतिशत तक ही आवेदन हुए है।
पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 1046 विद्यार्थियों में से 320 विद्यार्थियों ने पीजी कॉलेज को पहली पसंद के रूप में चुना है। वहीं महिला कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 576 छात्राओं में से 284 विद्यार्थियों ने महिला कॉलेज को पहली पसंद के रूप में चुना है।
-- -- -- -- -- -- -
पीजी कॉलेज में अब तक आवेदन की स्थिति :
कोर्स उपलब्ध सीट आवेदन
बीए 660 446
बीबीए 40 37
बीकॉम 240 118
बीसीए 40 97
बीएससी लाइफ साइंस 160 127
बीएससी फिजिकल साइंस 400 221
वर्जन :
कॉलेज में आवेदन की जांच की जा रही है। खामियों के बारे में विद्यार्थियों को सूचित किया जा रहा है। विद्यार्थियों से अपील है कि अंतिम तिथि से पहले खामियों को ठीक करा लेें। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। दाखिला संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय, नारनौल।