{"_id":"66a291a3375bacdd0805e3c5","slug":"strike-ineffective-in-mahendragarh-treatment-treated-like-normal-days-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111002-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में हड़ताल बेअसर, आम दिनों की तरह किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में हड़ताल बेअसर, आम दिनों की तरह किया उपचार
Thu, 25 Jul 2024 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 25 Jul 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठकर नारेबाजी करती नर्सिंग स्टाफ --संवाद
महेंद्रगढ़। चिकित्सकों की हड़ताल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को लेकर महेंद्रगढ़ में तीन घंटे की हड़ताल बेअसर रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक पूर्व चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ चार चिकित्सकों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। इसके कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई। वीरवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ के 17 चिकित्सक सुबह नौ बजे से 11 बजे तक तीन घंटे हड़ताल पर रहे। वहीं 38 नर्सिंग स्टाफ कर्मचारियों ने भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तीन घंटे धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
सुबह 9 बजे सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य नागरिक अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनिवास डहीनवाल, डॉ. पंकज, डॉ. अनिल व मुकेश शर्मा की विशेष ड्यूटी लगाई। हड़ताल के दौरान चार चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। सीएमओ की ओर से हड़ताल के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विशेष तैनाती के आदेश दिए। आपातकाल से लेकर ओपीडी में आने वाले रोगियों को आम दिनों की तरह उपचार दिया गया।
मांगों को लेकर दिया धरना
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य कार्यकारिणी की संस्थापक सदस्य व जिला इकाई की प्रधान सुशीला कौशिक के नेतृत्व में 38 नर्सिंग कर्मचारियों ने तीन घंटे सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। जिला प्रधान सुशीला कौशिक ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर बिमला बाई जिला प्रमुख आडिटर, पूर्व जिला जिला कोषाध्यक्ष सरिता देवी, सीनियर नर्सिंग अधिकारी उर्मिल रानी, आईसीएन रजनी देवी, मुकेश देवी, मधु यादव, सरिता खायरा, पूनम सैनी, राजबाला, लक्ष्मी राम, पूजा रानी मौजूद रहीं।