{"_id":"585c17df4f1c1b6752e3a37c","slug":"strike-employe-dimand-protest-cm-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी महासंघ ने प्रदर्शन कर दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
कर्मचाररयिं ने कयि प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले वीरवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन एसडीएम सुरेश कासवां सौंपा। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी सिंघाणा रोड स्थित बिजली निगम सर्कल कार्यालय से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे।
इससे पूर्व यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से कर्मचारी महासंघ की कई दौर की बात हो चुकी है। जिसमें सरकार ने कर्मचारियों की जायज मांगों को जैसे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन 26 हजार करने, कैश लेस मेडिकल सुविधा लागू करने, वर्क लोड के आधार पर नए पद सर्जित करने, खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती करना, पंजाब के समान वेतनमान देना आदि को मांगों को सुलझाकर जल्द लागू कर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद भी सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी रोष है।
इसके परिणाम स्वरूप पूरे प्रदेश में हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा वीरवार को विरोध दिवस रूप में मनाकर व रोड शो कर 22 जिलों में उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार से हरियाणा कर्मचारी महासंघ को बुलाकर बात करने व लंबित मांगों को लागू करने की मांग की गई। अन्यथा हरियाणा कर्मचारी महासंघ कोई भी फैसला लेगा और जिसकी वजह से प्रदेश में अशांति होगी। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सर्कल कार्यालय में कर्मचारियों के धरने में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, जिला प्रधान महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश संयुक्त प्रेस सचिव सुभाष रोहिल्ला, राजेंद्र नौताना, सतबीर सिंह सर्कल सचिव, नारनौल प्रधान अशोक यादव, सत्यवान यादव यूनिट प्रधान, रामरतन शर्मा यूनिट सचिव, दीपक, धर्मबीर चेयरमैन बुधराम तंवर, अशोक सैनी, ओमप्रकाश, राजेश डागी, सुरेंद्र जोशी, राजेंद्र बोहरा, हवा सिंह दहिया, राजेंद्र शर्मा व धर्मवीर आदि शामिल रहे।