फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Strike did not show effect; 23821 quintals of wheat purchased from 340 farmers

नहीं दिखा हड़ताल का असर 340 किसानों से 23821 क्विंटल गेहूं खरीदा --

Thu, 08 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Strike did not show effect; 23821 quintals of wheat purchased from 340 farmers
आढ़तियों की ओर से बुलाई गई प्रदेशव्यापी हड़ताल का महेंद्रगढ़ क्षेत्र की मंडियों में कोई असर नहीं दिखा। यहां सामान्य दिनों की तरह से गेहूं की आवक रही। आढ़तियों के जरिये खरीद प्रक्रिया की गई। महेंद्रगढ़ में 18 किसानों से 1072 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। सतनाली मंडी में 97 किसानों से 13749 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। कनीना में 225 किसानों से 9 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। कुल 340 किसानों से 23821 क्विंटल गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में गेहूं की आवक बेहद धीमी गति से हो रही है। सतनाली मंडी में भी गेहूं की खरीद कम गति से चल रही है। कनीना मंडी में गेहूं की आवक सबसे अधिक हो रही है। महेंद्रगढ़ मंडी में केवल 18 किसान ही अपनी फसल लेकर पहुंचे। इन सभी किसानों से हैफेड ने गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद लिया। वीरवार को आढ़तियों ने गेहूं खरीद के काम का बहिष्कार करने का एलान किया हुआ था। प्रदेश भर में यह फैसला लागू किया जाना था। महेंद्रगढ़, कनीना, सतनाली में इसका असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

सतनाली अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेजी से जारी है। वीरवार को मंडी में 97 किसानों से 13749.5 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। मार्केट कमेटी ऑक्शन रिकॉर्डर हरिकिशन ने बताया कि वीरवार को 97 किसानों से 13749.5 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। बुधवार तक मंडी में कुल 134 किसानों से 15489 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुक थी। अब तक कुुल 231 किसानों से 29238.5 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। खरीदे गए गेहूं की पैकिंग और उठान का काम भी तेजी से जारी है। अब तक 7000 बैग गेहूं का उठान करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना में 225 किसानों से खरीदा गेहूं
कनीना। वीरवार को 225 किसान अपनी गेहूं की फसल को बेचने के लिए मंडी में पहुंचे। हैफेड अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि कनीना मंडी में वीरवार को 225 किसानों से 9 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। एक अप्रैल से अब तक कनीना मंडी में 410 किसानों से 18414 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। वीरवार को मंडी से 5 हजार गेहूं के बैगों का उठान कार्य करवाया गया है। अभी तक मंडी से करीब 7200 गेहूं के बैगों का उठान कार्य करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed