{"_id":"6973b8c08cf364305b0f372b","slug":"streetlights-that-were-switched-off-even-before-they-were-turned-on-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135237-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चालू होने से पहले ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चालू होने से पहले ही बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
फोटो 10नपा द्वारा लगाया गया झुका हुआ खंभा। संवाद
नांगल चौधरी। शहर में नपा की ओर से हाल ही में करोड़ों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह लाइटें शुरू होने से पहले ही खराब होने लगी हैं। कई स्थानों पर लाइटें आज तक जली ही नहीं तो कई जगह कुछ दिन जलने के बाद खराब हो चुकी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नपा ने जिस उद्देश्य से शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं, वह उद्देश्य अब अधूरा नजर आ रहा है। वार्डों में जगह-जगह अंधेरा होने के कारण रात के समय लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट के खंभे ठीक तरीके से नहीं लगाए गए हैं। कुछ स्थानों पर खंभे झुकें हुए हैं, जिससे उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इन खंभों को ठीक नहीं किया गया, तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। नागरिकों ने इसे नपा की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन
सोनू तंवर, सुधीर, प्रवीण यादव, सोमदत्त जांगड़ा, महेश सैनी, गोपी सोनी व कालू जांगिड़ सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि अंधेरे के कारण चोरी और असामाजिक गतिविधियों का डर भी बढ़ गया है।
स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि जब स्ट्रीट लाइटें नई हैं, तो फिर इतनी जल्दी खराब कैसे हो गईं। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं घटिया सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
शहर के लोगों ने नपा प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए और जो लाइटें अभी तक चालू नहीं हुई हैं, उन्हें तुरंत शुरू किया जाए।