{"_id":"6ac166fa41cd44c3e7005dda","slug":"street-lights-to-be-installed-on-narnaul-dadri-road-at-a-cost-of-crore-narnol-news-c-203-1-mgh1006-130662-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-दादरी रोड 148-बी पर 1.62 करोड़ की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल-दादरी रोड 148-बी पर 1.62 करोड़ की लागत से लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
फोटो सांख्या:51- स्टेट हाईवे 148बी पर स्ट्रीट लाइट लाइट लगाने के कार्य का निरीक्षण करते नगर पा
महेंद्रगढ़। शहर के नारनौल-दादरी रोड 148बी पर डिवाइडर के बीच आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है। करीब 1.62 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य में फिलहाल भूमिगत बिजली केबल बिछाने का काम चल रहा है।
नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित एजेंसी को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने शेष कार्य जल्द पूरा करने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, लाइट लगाने से जुड़ा काम अगले तीन से चार दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।
स्ट्रीट लाइटों को बिजली देने के लिए नगरपालिका की ओर से चार अलग-अलग स्थानों पर एनर्जी मीटर कनेक्शन करवाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की इलेक्ट्रिकल सब-डिवीजन नारनौल ने 25 सितंबर 2026 को नगरपालिका के म्युनिसिपल इंजीनियर को पत्र भेजकर मीटर कनेक्शन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
प्रधान रमेश सैनी ने नगरपालिका अधिकारियों को चारों बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी कराने के निर्देश दिए, ताकि लाइटों का काम पूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू की जा सके।