फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Street lights switched off in the room for two months, darkness in the city

Mahendragarh-Narnaul News: दो माह से स्ट्रीट लाइट कमरे में बंद, शहर में छाया अंधेरा

Sat, 10 Aug 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 10 Aug 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Street lights switched off in the room for two months, darkness in the city
फोटो नंबर-10नगर परिषद में दो महीने पहले आई लाइटें। संवाद
नारनौल। नगर परिषद में करीब दो महीने पहले शहर को रोशन करने के लिए आई स्ट्रीट लाइट नगर परिषद के एक बंद कमरे में धूल फांक रही है। नगर परिषद में जिस समय स्ट्रीट लाइट आईं तो लोगों को बड़ी खुशी हुई थी कि अब शहर की गलियां रोशन हो जाएंगी। दो महीने से लाइटें नहीं लगने के कारण लोगों में अब नगर परिषद के प्रति रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट को लेकर गत पांच दिन पूर्व हुई नगर परिषद हाउस की बैठक में पार्षदों द्वारा शहर में लगवाने के लिए मांग उठाई थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा केवल जल्द लगवाने का ही आश्वासन दिया गया। शहर में कई मोहल्लों की स्ट्रीट लाइट खराब रहने व पार्षदों द्वारा अपने निजी कोष से जब शहर में कुछ जगह स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं तो नगर परिषद ने बजट पास करके करीब पांच हजार स्ट्रीट लाइट मंगवाईं हैं। स्ट्रीट लाइट आने के अब दो महीने गुजर चुके हैं, लेकिन इन्हें लगवाने का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि इन लाइटों की गारंटी एक साल की है और दो महीने तो इन्हें नगर परिषद के बंद कमरे में ही बीत गए हैं। पार्षदों का कहना है कि अगर अब एक महीने और देरी कर दी तो शायद आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में इन लाइटों की गांरटी का आधे से ज्यादा समय निकल जाएगा। अगर इसके दो-चार महीने बाद कुछ स्ट्रीट लाइट खराब हो गईं तो उनकी बदली भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि जब नगर परिषद में लाइटें आ गई और शहर के सभी वार्डों में इनकी जरूरत भी है। इसके बाद भी शहर में स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई हैं। पार्षदों ने धरने के दौरान भी इन लाइटों को लगवाने की मांग रखी थी, लेकिन इसके बाद भी यह कार्य एकदम कछुआ गति से चल रहा है। इसकी वजह से रात के समय कई स्थानों पर अंधेरा छाया रहता है।


स्ट्रीट लाइट को लगवाने में अभी करीब 20 से 25 दिन और लगेंगे। अभी स्ट्रीट लाइटों के लिए टेक्निकल टेंडर लगाना है, उसके बाद यह काम शुरू होगा। प्रयास किया जा रहा कि जल्द-जल्द से इन लाइट को लगवाया जाए।
सुंदर सिंह श्योराण, एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed