फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   storm brought electricity

Mahendragarh-Narnaul News: आंधी ले उड़ी बिजली

Sat, 03 May 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
storm brought electricity
फोटो नंबर- 14रामकरण दास कॉलोनी में तेज आंधी के कारण सड़क मार्ग पर पड़ा हुआ पेड़। संवाद
नारनौल। जिले में आंधी के साथ बारिश होने से आमजन को गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं बिजली आपूर्ति ठपर होने से परेशान का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मोहल्ला रामकरण दास कॉलोनी, सैनी धर्म कांटा, पंचमुखी हनुमान मंदिर के आसपास करीब 12 घंटे तक बिजली बाधित रही। वहीं मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, फ्रांसखाना में कई घंटो बिजली गुल रही। वीरवार रात करीब 9 बजे से क्षेत्र में तेज हवा चलने लगी थी। इसने धीरे-धीरे आंधी का रूप ले लिया। शुक्रवार सुबह दो बजे से सुबह 5 बजे तक आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।
मोहल्ला रामकरण दास कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के पास सड़क पर पेड़ गिरने से करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आवागमन भी बाधित हुआ। वहीं धरसू मार्ग पर भी पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी वजह से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में आंधी की वजह से बिजली सेवा बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी के कारण वीरवार रात करीब 2 बजे से शुक्रवार दोपहर 2 से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे गए। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




इंसेट

नांगल चौधरी में 6 घंटे गुल रही बिजली गुल



नांगल चौधरी क्षेत्र में देररात आंधी व बूंदाबांदी से बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई। लोगों को मई के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------



कॉलोनी में ट्रांसफार्मर के पास सड़क पर आंधी के कारण पेड़ टूटकर कर गिर गया था। इस कारण करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।-विनोद कुमार, मोहल्ला रामकरण दास कॉलोनी



------------------

दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दुकान का कार्य भी प्रभावित रहा। काफी समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन्वर्टर भी बंद जवाब दे गए। इससे परेशानी का सामना करना पड़ा।-सूबे सिंह, दुकानदार, सैनी धर्म कांटा


-----------



कहां कितनी बारिश हुई

स्थान बारिश

नारनौल 3 एमएम

महेंद्रगढ़ 5 एमएम
कनीना 2 एमएम
अटेली 2 एमएम
नांगल चौधरी 3 एमएम
सतनाली 7 एमएम



वर्जन :



आंधी और बारिश के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट को ठीक कर अब आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया है। -मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed