फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stole clothes and cash by cutting the shutter of the shop, ran away when the shopkeeper came

दुकान का शटर काटकर कपड़े और नकदी चुराई, दुकानदार के आने पर भागे

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Stole clothes and cash by cutting the shutter of the shop, ran away when the shopkeeper came
गांव दुलोठ अहीर बस अड्डा स्थित दुकान का शटर काटकर चोर कपड़े और नगदी चोरी कर ले गए। गांव दुलोठ अहीर निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बस अड्डा दुलोठ अहीर पर कपड़े की दुकान की हुई है। साथ में ही उसका मकान है। 4 फरवरी की रात में 2 बजे दुकान का शटर खुलने की आवाज सुनाई दी। उसने जाकर देखा तो बिना नंबर की गाड़ी में सवार तीन-चार चोर दुकान का शटर तोड़कर सामान व कपड़े गाड़ी में डाल रहे थे। उसे देखकर चोर फरार हो गए। उसने बताया कि चोर शटर को नीचे से काट दिए थे। दुकान से लगभग 95 हजार रुपये का रेडीमेड कपड़े और गल्ले में रखे 1500 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed