फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Steps taken to promote sports for youth in the state budget

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में बजट में युवाओं का लिए खेलो को बढ़ावा देने के लिए उठाया कदम

Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Steps taken to promote sports for youth in the state budget
फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद
महेंद्रगढ़। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर एवं स्टार्टप्स व एआई मिशन को लेकर प्रदेश सरकार का बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। वहीं, युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ाने व नशे से दूर रखने के लिए के लिए सराहनीय कदम उठाया है। भविष्य में युवाओं को रोजगार के लिए कोई विशेष प्रावधान न रखकर कौशल विकास पर अधिक ध्यान देने से कुछ निराशा भी है। युवाओं ने बजट पर अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

----------
बजट में प्रदेश में खेल नर्सरियों की संख्या 1500 से बढ़ाकर दो करने का लक्ष्य है। एक अप्रैल 2025 से खेल नर्सरी में 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति को बढ़ाकर भी दो हजार रुपये प्रतिमाह व 15 से 19 वर्ष के खेल नर्सरी खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति बढ़ाकर तीन हजार रुपये की गई है। इससे खेलों ने भविष्य की नई पीढ़ी का अधिक रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

-कर्मवीर यादव, सिगड़ा
---------------
ओलंपिक स्तर पर पदक विजेता कोई भी खिलाड़ी यदि अपने गृह जिले में खेल अकादमी खोलना चाहे ताे उसे सस्ती दरों पर पांच करोड़ तक का लोन बैकों के माध्यम से दिलवाया जाएगा। जिस पर सरकार की ओर से ब्याज पर दो प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करवाई जाएगी। युवा खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। युवा रोजगार पर कोई विशेष घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ललित कुमार
----------------
राज्य में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरकार की ओर से हरियाणा उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 में शुरू की गई थी। इसमें आठ खेलों वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबाॅल, हैंडबाॅल, मुक्केबाजी, कुश्ती, जुड़ो व क्रिकेट के उपकरण नगर निकायों व पंचायतों के माध्यम से आवंटित किए जाने का प्रावधान है। सरकार ने निर्णय लिया है खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए हरियाणा उपकरण प्रावधान योजना में भारत्तोलन और योग भी शामिल किया गया है।

-कर्मपाल यादव
----------------
युवाओं के लिए नए रोजगार, स्टार्टअप्स से लेकर एआई मिशन को लेकर बड़े एलान किए गए हैं। कौशल विकास पर अधिक ध्यान देकर भविष्य में रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में युवाओं के लिए सराहनीय प्रयास किए गए हैं। 15 मेडिकल काॅलेज खुलेंगे और एमबीबीएस की सीटें बढ़ाने का प्रयास युवाओं को प्रदेश में ही बेहतर अवसर प्रदान करेगा। सफल प्रशिक्षण कौशल प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने पर 50 हजार रुपये की एकमुश्त राशि स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देने वाली है।
-रोहिणी शर्मा

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

फोटो संख्या:68- कर्मवीर यादव सिगड़ा--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed