फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Step out of the tradition of the *ghoonghat* and move forward: Dr. Archana Gupta

घूंघट की परंपरा से बाहर निकलकर आगे बढ़ें : डॉ. अर्चना गुप्ता

Mon, 08 Jun 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Step out of the tradition of the *ghoonghat* and move forward: Dr. Archana Gupta
फोटो संख्या:84- गांव बवानिया में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात करती डॉ. अर्चन - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
कनीना। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सोमवार को गांव बवानिया पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घूंघट जैसी पुरानी परंपराओं से बाहर निकलकर शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं जिनका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी लखपति दीदी योजना के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

समूह की 4-5 महिलाओं ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लखपति दीदी बनने का लक्ष्य हासिल कर चुकी हैं। डॉ. अर्चना ने कहा कि उनकी सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। महिलाओं ने बताया कि समूह के माध्यम से विभिन्न घरेलू एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाते हैं, जिनकी बिक्री कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, नेहा देवी, पूर्व पार्षद अरुणा कौशिक, पंचायत समिति चेयरमैन विजय लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष संदीप इंजीनियर, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. राज सिंह, पवन खैरवाल, बाबा खेमदास सेवा समिति के प्रधान रजनीश यादव, संजीव सहित कई ग्रामीण महिलाएं मौजूद रही।

डॉ. अर्चना ने बनारसी देवी पत्नी राजेंद्र सिंह व रेणु यादव की ओर से संचालित प्रगतिशील टैगोर स्वयं सहायता समूह का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से विभिन्न उत्पादों के निर्माण, विपणन व समूह संचालन से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed