फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stay Away from Rumors; HPV Vaccine is Completely Safe: Dr. Vikas

अफवाहों से दूर रहें, एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित : डॉ. विकास

Fri, 17 Apr 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Stay Away from Rumors; HPV Vaccine is Completely Safe: Dr. Vikas
फोटो संख्या:52- कार्यक्रम के  दौरान नोडल अ​धिकारी डॉ.  विकास से प्रश्न पूछती  छात्रा आभा--संवाद
महेंद्रगढ़। एचपीवी वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. विकास कुमार ने कहा एचपीवी एक सामान्य वायरस है जो आगे चलकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। समय पर वैक्सीनेशन करवाने से इस वायरस से होने वाले कैंसर जैसे खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में कही। कार्यक्रम में विद्यालय की लगभग 80 छात्राओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

डॉ. विकास ने बताया कि वैक्सीन से किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं। डॉ. पुष्पा ने कहा कि जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
छात्राओं के सवाल-डॉक्टर के जवाब
छात्रा आभा : वैक्सीन लगवाने के क्या लाभ हैं?
जवाब: वैक्सीन लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल का खतरा नहीं रहेगा और इसका प्रयोग समय से पहले ही हो सकता है। बाद में लगवाने का कोई लाभ नहीं होता है।
----
छात्रा सोनम: क्या वैक्सीन के कोई साइड इफेक्ट हैं?
जवाब: वैक्सीन के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं हैं। खाली पेट लगवाने से बुखार व हल्का सिरदर्द हो सकता है। सोशल मीडिया पर वैक्सीन से बांझपन व वैवाहिक जीवन में परेशानी संबंधी फैलाया जा रहा है, इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
---
छात्रा नीरू : क्या बाहर भी वैक्सीन लगवा सकते हैं?
जवाब: बाहर वैक्सीन लगवाने से प्रति डोज 10 से 12 हजार रुपये लगते हैं जबकि राजकीय अस्पताल में तीन माह के दौरान निशुल्क वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed