फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State President of Vaish Mahasammelan met the victim in the matter of demanding extortion from the businessman

व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पीड़ित से मिले वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 20 Dec 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
State President of Vaish Mahasammelan met the victim in the matter of demanding extortion from the businessman
कनीना में पीड़ित व्यापारी आलोक गोयल से मिलते हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष राजीव ? - फोटो : Narnol
व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हरियाणा प्रदेश वैश्य महा सम्मेलन के अध्यक्ष अध्यक्ष राजीव जैन रविवार रात में पीड़ित व्यापारी से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल से फोन पर बात करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कनीना के व्यापारी आलोक गोयल की दुकान पर दो युवकों ने पहुंचकर 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी और राशि न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे व्यापारी, उसका परिवार एवं व्यापारी समुदाय सहमा हुआ है।
विज्ञापन

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन कनीना पहुंचे तथा पीड़ित व्यापारी से मुलाकात की। वैश्य महा सम्मेलन पूरी तरह से व्यापारी के साथ है तथा किसी भी कीमत पर उनके साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों को तुरंत हथियार का लाइसेंस उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वह खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इससे पूर्व हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर व्यापारियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार की आवाज बुलंद की गई है और मुख्यमंत्री से मिलकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई है।

राजीव जैन ने कहा कि तोशाम, पेहोवा, जींद, कैथल, हिसार में पीड़ितों की आवाज उठाई गई है। भविष्य में भी किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर महा सम्मेलन के प्रदेश महामंत्री दुर्गादत्त गोयल, रविंद्र बंसल, रोहतास गुप्ता, भीमसेन, बिजेंद्र भोजवासिया, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed