{"_id":"581b833d4f1c1bc132437ce3","slug":"state-leval-turnament-begning-minister-culture-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुआ शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुआ शानदार आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने दी सांस्कृति प्रस्तुति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 3 दिवसीय 51वीं हरियाणा विद्यालय राज्य क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस मौकेे पर शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक आर.एस. खरब (आईएएस) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने की। स्कूल की छात्राओं ने मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया । स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली तथा मुख्य अतिथि ने एक बॉल फेंक कर खेल खेलने की अनुमति दी। खो-खो, बेसबॉल व योगा आधारित इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के करीब 2 हजार छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि खरब ने कहा कि शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में हरियाणा विश्व प्रसिद्ध है। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं खेलों के विस्तार के लिए अनेकों सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिनके दम पर शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि हार-जीत की की परवाह किए बिना सकारात्मक सोच के साथ शिक्षा एवं खेलों के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के प्रयास किए जाएं तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न लोगों के 52 प्रतिशत बच्चे निजि शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे हैं जबकि आम परिवारों के 48 प्रतिशत ही सरकारी शिक्षण संस्थाओं में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने सरकारी स्तर पर शिक्षा में सुधार लाने के लिए अनेको नियम लागू किए हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने कहा कि जिले में प्रत्येक स्कूलों में हर व्यक्ति एक बच्चे का प्रवेश एवं एक पेड़ लगाए जिसके तहत जुलाई माह में 1367 बच्चों ने प्रवेश लिया। उन्होंने बताया कि उड़ान सफलता मिशन लागू किया गया जिसके अंतर्गत पहली से 12वीं कक्षा के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक लाख रूपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर डाईट की प्राचार्या संगीता यादव, माडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य राजेन्द्र कौशिक, रावमावि महेन्द्रगढ़ की प्राचार्या सुनीता यादव, कैलाश पाली सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, हंसराज डीपी एवं कोचों के अलावा प्रदेश गौसेवा आयोग के सदस्य दयाशंकर तिवाड़ी, पार्षद सुरेंद्र बंटी, कृष्णा जांगिड़ा, राजेश झाड़ली आदि उपस्थित थे।
बाक्स:
छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति:
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डाइट स्कूल की शिक्षक छात्राओं ने मुख्य अतिथि के आगमन पर स्वागत की प्रस्तुत किया। इसके बाद रा.क.व.मा.विद्यालयों की छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद मॉडल संस्कृति स्कूल की छात्राओं ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।
बाक्स:
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ है खेल का थीम
जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने बताया कि तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता का थीम लाडो प्यारी जान हमारी, तन्नै ईब खिलाणा सै, तन्नै खूब पढाणा सै, है। जिले का गिरते लिंगानुपात को ध्यान में रखकर यह थीम बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा में ही नहीं बल्कि खेलों में भी आगे लाया जाएगा। जिले के बेटियां शिक्षा एवं खेलों में पदक लाकर जिले का नाम रोशन करेंगी।
ये रहे परिणाम
खो-खो अंडर 14 में सोनीपत ने भिवानी को हराया। गुड़गांव ने कुरुक्षेत्र, पंचकुला ने यमुनानगर, कैथल ने सिरसा को हराया। अंडर 17 में रेवाड़ी ने गुड़गांव को मात दी। कैथल ने फरीदाबाद को, भिवानी ने करनाल को, महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर को हराया। अंडर-19 में भिवानी ने पंचकुला को हराया जबकि यमुनानगर ने गुड़गांव को, कुरुक्षेत्र ने पानीपत को, रोहतक ने पलवल को, फतेहाबाद ने रेवाड़ी को, सोनीपत ने हिसार को, महेंद्रगढ़ ने यमुनानगर को हराया। बेसबॉल अंडर 17 लड़कियों में अंबाला ने भिवानी को हराया। फरीदाबाद ने झज्जर को तथा पंचकुला ने सोनीपत को मात दी। अंडर-17 में एक ही मैच खेला गया जिसमें हिसार ने कुरुक्षेत्र को हराया।
ये रहा कार्यक्रम:
.राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व स्कूल के मुख्य द्वार पर स्वागत।
.मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगणों का स्टेज पर बैज एवं टोपी लगाकर किया सम्मान।
. विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी
. स्कूली विद्यार्थियों ने सांसकृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
.मुख्य अतिथि ने लोगों को संबोधित किया और बाद में ध्वजारोहण किया।
.सभी जिले के प्रतिनिधि खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली।