{"_id":"664e4fe95d31326aac0fdd0b","slug":"state-highways-will-be-closed-on-prime-ministers-arrival-take-alternative-routes-narnol-news-c-203-1-sroh1010-109651-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री के आगमन पर बंद रहेगा स्टेट हाईवे, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रधानमंत्री के आगमन पर बंद रहेगा स्टेट हाईवे, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं
Thu, 23 May 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 23 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव पाली महासंकल्प रैली को लेकर स्टेट हाईवे 148बी पर रैली में शामिल होने वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी।
इसके लिए पुलिस की ओर से क्षेत्र में डायवर्जन के स्थानों पर नाके लगाकर वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग भी सुझाए जाएंगे। सुबह चार बजे से शाम पांच बजे तक स्टेट हाईवे पर महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी की ओर से वाहनों के आवागम पर रोक रहेगी।
पाली महेंद्रगढ़ में आगमन को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, वहीं पुलिस ने बुधवार शाम से ही रूट डायवर्ट प्लान के अनुसार वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया। इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। महेंद्रगढ़ से दादरी की तरफ जाने वाले रूट पर रैली में आने वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। वीरवार को शाम पांच बजे तक वैकल्पिक मार्ग को अपनाएं। आमजन किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
यह अपनाएं वैकल्पिक मार्ग, नहीं होगी कोई परेशानी
महेंद्रगढ़ से दादरी जाने वाले वाहन कनीना से होते हुए चरखी दादरी जा सकते हैं। नारनौल से दादरी जाने वाले वाहन गांव लहरोदा बाईपास से होते हुए एनएच 152डी पर चढ़ सकते हैं। वहीं सतनाली की तरफ से महेंद्रगढ़ होकर चरखी दादरी जाने वाले वाहन दौंगड़ा अहीर से एनएच 152डी अथवा कनीना होते हुए दादरी जा सकते हैं। इसके अलावा महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए वाहनों के व्यवस्था में कोई बदलावा नहीं किया गया है। रेवाड़ी की ओर से रैली में शामिल होने के लिए आने वाले लोग रिवासा से स्टेट हाईवे के माध्यम से रैली स्थल तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए दूसरे विकल्प के रूप में माजरा चुंगी से भगड़ाना गांव होते हुए स्टेट हाईवे पर पहुंचकर महज चार किलोमीटर दूर बने रैली स्थल पर पहुंच सकेंगे। जबकि चरखी दादरी व भिवानी की ओर से रैली में शामिल होने वाले लोग 148बी का प्रयोग कर सकते हैं। सतनाली से सीधे महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर स्टेट हाईवे 148बी पर चढ़ सकते हैं।