फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Start application for 6 courses of Diploma Engineering

Mahendragarh-Narnaul News: डिप्लोमा इंजीनियरिंग के 6 कोर्सों के लिए आवेदन शुरू

Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Start application for 6 courses of Diploma Engineering
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी नारनौल में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए तीन जून तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी। इसमें 6 कोर्सों में 420 सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

दाखिला पंजीकरण प्रकिया शुरू हो चुकी है व 10वीं का परिणाम आने से पहले ही अब तक डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए 60 छात्र रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। डिप्लोमा लेटरल एंट्री में 51 छात्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा सभी बहुतकनीकी संस्थानों में 3 वर्ष के डिप्लोमा इंजीनियरिंग और लेटरल एंट्री स्कीम में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदक वेबसाइट www.hstes.org.in पर जाकर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 3 साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन जून है। इसी तरह लेटरल एंट्री स्कीम के तहत 3 साल के डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सीधे दूसरे साल में आनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 मई है। प्रधानाचार्य अनिल यादव ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए पूछताछ व रजिस्ट्रेशन की टीम गठित कर ही गई है। इस दौरान कोई भी आवेदक संस्था में आकर दाखिले से संबंधित जानकारी ले सकता है। वहीं आवश्यक दस्तावेजों के साथ आकर अपना रजिस्ट्रेशन भी करवा सकता है।
विज्ञापन






बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी में सीटों की स्थिति

कोर्स सीटों की संख्या

सिविल इंजीनियरिंग 60

कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60


इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60


इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग 60


इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग 60

मैकेनिकल इंजीनियरिंग 120
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed