फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports stadium will soon be built in Bihali village

Mahendragarh-Narnaul News: बिहाली गांव में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम

Wed, 05 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sports stadium will soon be built in Bihali village
मंडी अटेली। खंड के बिहाली गांव में प्रस्तावित खेल स्टेडियम जमीन की पैमाइश का काम पूरा हो चुका है। अब शीघ्र ही स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिहाली गांव में में हनुमान व राम दरबार का मंदिर स्थापित है। जहां हर वर्ष 26 जनवरी को मेले व दंगल का आयोजन किया जाता है। इसी के साथ चार एकड़ भूमि में खेल मैदान बना हुआ है। जहां हर रोज युवक व्यायाम करते हैं व साथ ही बुजुर्ग सुबह शाम भ्रमण के लिए जाते है। गांव के मनोज पहलवान, तेजपाल, प्रवीण कुमार, कृष्ण कुमार, देशराज, संदीप कुमार, महेश कुमार, अशोक कुमार, दयाराम, बलबीर सिंह, रामरतन, बिक्रम सिंह व सोनू आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में स्टेडियम का अभाव है।
विज्ञापन

इसके कारण युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखारने में असक्षम है। अगर इस खेल मैदान को सरकार व प्रशासन स्टेडियम में तब्दील कर दें तो गांव के ही नहीं बल्कि आसपास के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के युवा लाभान्वित होंगे। युवाओं ने बताया कि यहां समय समय पर वालीबाॅल, क्रिकेट, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकशी, लंबी दौड़ व ऊंचीकूद आदि खेलों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं व ग्रामीणों द्वारा समय समय पर सरकार व प्रशासन से मांग की जाती रही है कि खेल मैदान को स्टेडियम का दर्जा दिया जाए, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को निखारने में सक्षम हो सकें। चूंकि अब खेल स्टेडियम के लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रस्तावित जमीन की पैमाइश का कार्य संपन्न हो चुका है। अब शीघ्र ही खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य की उम्मीद जगी है।

वर्जन:
पहाड़ की तलहटी में 25 एकड़ भूमि की सरकारी पैमाइश कराई गई है। सरकार जितनी भूमि चयनित करेगी उतनी भूमि पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कि स्टेडियम का निर्माण समय अनुसार हो सके। इस के लिए सरकार को प्रस्ताव पारित करके भेज दिया गया है।-सीताराम यादव, सरपंच प्रतिनिधि गांव बिहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed