फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sports competitions will be held on November 1 in Daungra Ahir and on November 2 in Balana.

Mahendragarh-Narnaul News: एक नवंबर को दौंगड़ा अहीर और दो को बलाना में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

Tue, 28 Oct 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 28 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sports competitions will be held on November 1 in Daungra Ahir and on November 2 in Balana.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सांसद खेल महोत्सव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक नवंबर को दौंगड़ा अहीर खेल स्टेडियम व दो नंवबर को बलाना के एक निजी कॉलेज मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रदेशभर में खेलकूद प्रतियोगिताएं 15 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। इस कार्यक्रम का आयोजन सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक सुधीर चांदवास व संदीप मालड़ा ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत एक अक्तूबर से खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।
उन्होंने बताया कि एक नवंबर को दौंगड़ा अहीर खेल स्टेडियम में तथा दो नंवबर को गांव बलाना के एक निजी कॉलेज के खेल मैदान पर होने वाली इन खेलकूद प्रतियोगिताओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में एथेलेटिक्स में 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, ऊंची व लंबीकूद, बॉक्सिंग, कुश्ती, तैराकी, टीम खेलों में वॉलीबॉल, कबड्डी (हरियाणा व नेशनल स्टाइल), रस्साकसी, तैराकी प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को संसदीय स्तर पर 23 से 25 नवंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिले की चारों विधान सभाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नवंबर खेल स्टेडियम दौंगड़ा अहीर व दो नवंबर महेंद्रगढ़ विधान सभा के लिए बलाना स्थित निजी कॉलेज के खेल मैदान पर यह प्रतियोगिताएं होंगी। दोनों स्थानों पर सांसद खेल महोत्सव के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं में महेंद्रगढ़ व अटेली क्षेत्र के करीब 500 खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed