{"_id":"66c23a995941f753b0038168","slug":"sports-competitions-will-be-held-in-baba-keshariya-fair-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111520-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाबा केशरिया मेले में होंगी खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाबा केशरिया मेले में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
Sun, 18 Aug 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- गांव मांडोला में स्थित बाबा केसरिया धाम--संवाद
महेंद्रगढ़। गांव मांडोला में प्रसिद्ध बाबा केसरिया का 24 अगस्त से दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर कमेटी के प्रधान जगरूप ने बताया कि बाबा की ख्याति समस्त क्षेत्र, प्रदेश में फैली हुई है, जिसके चलते दो दिनों तक यहां हजारों श्रद्धालु बाबा के चरणों में मत्था टेकर मन्नत मांगते है। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले में 23 अगस्त को 52 किलाे में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि कंवर सिंह यादव होंगे। विजेता टीम को 51 हजार, उप विजेता टीम का 31 हजार व तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 5100-5100 रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। 24 अगस्त को लड़कियों की ओपन कबड्डी का शुभारंभ जिला प्रमुख डॉ. राकेश व ब्लॉक समिति चेयरपर्सन लक्ष्मी देवी करेंगी। विजेता टीम को 31 हजार तथा उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। 25 अगस्त को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता 51 हजार, 31 हजार व 21 हजार की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्यातिथि पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक होंगे। इसके अलावा 1600, 800, 400 व 100 मीटर लड़कों व 800, 400 व 100 मीटर लड़कियों की ओपन दौड़ आयोजित की जाएगी।