फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special trains will operate on Holi festival from March 5.

Mahendragarh-Narnaul News: होली पर्व पर विशेष ट्रेन का संचालन पांच मार्च से

Tue, 24 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Special trains will operate on Holi festival from March 5.
महेंद्रगढ़। होली पर रेलवे ने जोधपुर से गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से शुरू करना का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जोधपुर से गोरखपुर वाया महेंद्रगढ़, रेवाड़ी होते जाएगी।
विज्ञापन

बीकानेर मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी धुनी लाल कुमावत ने बताया कि होली पर रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल रेल सेवा शुरू की गई है। यह रेल सेवा पांच मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04829 पांच मार्च को वीरवार शाम 4:15 बजे जोधपुर से चलकर, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारू,सुबह 1:05 बजे महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरूग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद होते हुए शुक्रवार रात 8:50 गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04830 छह मार्च शुक्रवार रात 11:25 बजे गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, अयोध्याधाम, अयोध्या कैंट, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, सुबह 3:20 बजे महेंद्रगढ़, लोहारु, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू होते हुए रविवार सुबह तीन बजे जोधपुर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि रेल सेवा दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी, आठ द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी व दो गार्ड डिब्बो सहित 20 डिब्बे होंगे। रेल सेवा शुरू होने से होली पर्व पर नौकरीपेशा, विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed