{"_id":"6b008fcd8e95d8b5e601d06b","slug":"special-packages-for-brides-at-beauty-parlors-on-dev-uthani-ekadashi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-131968-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: देवउठनी एकादशी पर ब्यूटी पार्लरों में दुल्हनों के लिए खास पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: देवउठनी एकादशी पर ब्यूटी पार्लरों में दुल्हनों के लिए खास पैकेज
विज्ञापन
फोटो संख्या:63- शहर के एक ब्यूटीपार्लर में महिला का मैकअप करते संचालक अंजलि
महेंद्रगढ़। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह का सीजन शुरू हो गया है। शहर में बाजारों से लेकर वाहन बुकिंग और ब्यूटी पार्लरों तक रौनक दिखने लगी है। बारात को शाही अंदाज में ले जाने के लिए लोग पहले से गाड़ियां बुक करवा रहे हैं। शहर में अब तक करीब 200 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है, जिनमें क्रेटा और ब्रेजा की मांग सबसे ज्यादा है।
वाहन चालक बब्लू, उमेश शर्मा, सुरेश और सुरजीत ने बताया कि एकादशी के बाद शादियां बढ़ने से गाड़ियों की मांग तेज हुई है। बारात के लिए बड़ी और आकर्षक गाड़ियों को प्राथमिकता दी जा रही है। अन्य लग्जरी गाड़ियां भी बुक हो रही हैं। चालक सहित गाड़ी का किराया 6100 से 15 हजार रुपये तक है। कई ग्राहक पसंदीदा गाड़ी पक्की करने के लिए कई दिन पहले ही एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
ब्यूटी पार्लर संचालक अंजली ने बताया कि सीजन को देखते हुए अलग-अलग बजट के पैकेज बनाए गए हैं। इनमें ब्राइडल मेकअप, हेयर स्टाइल, स्किन केयर और प्री-ब्राइडल सर्विस शामिल हैं। टैनिंग फेशियल 750 रुपये, लोटस फेशियल 550 रुपये और ओथ्री फेशियल 1500 रुपये में हो रहा है। दुल्हनें शादी से पहले त्वचा की देखभाल और मेकअप पर खास ध्यान दे रही हैं।