फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Special classes for students begin for the second stage of Super-100 examination.

Mahendragarh-Narnaul News: सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की स्पेशल कक्षाएं शुरू

Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Special classes for students begin for the second stage of Super-100 examination.
फोटो संख्या:84- राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़---संवाद
महेंद्रगढ़। जिले में बुधवार को आयोजित सुपर-100 की लेवल-1 की परीक्षा में 827 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अगले में सुपर-100 परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को कुरूक्षेत्र में कोचिंग में दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि सुपर 100 परीक्षा को लेकर जिले में 1377 विद्यार्थियों पंजीकरण करवाया था। बुधवार को 827 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अगले माह में इसका परिणाम जारी होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में उर्तीण विद्यार्थी कुरूक्षेत्र कोचिंग में हिस्सा लेंगे। जहां पर नीट व जेईई की काेचिंग लेंगे। इसके साथ ही 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर सकेंगे। वहीं महेंद्रगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 342 विद्यार्थियों में से 224 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। नौवीं में 60 प्रतिशत से अधिक ने अंक प्राप्त किए थे। वर्तमान में दसवीं में पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से पिछले वर्ष करीब पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ था जिनका कुरूक्षेत्र में जेईई व नीट की तैयारी कर रहे है। विद्यालय में विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्राें में हिस्सा लेकर नाम कमा रहे है।

परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अवसर
प्रथम चरण में पास हुए विद्यार्थियों की विद्यालयाें में विशेष तैयारियां करानी शुरू कर दी हैं। इन विद्यार्थियों को प्रतिदिन विभिन्न विषयों से संबंधित विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं। विद्यालयों में इन विद्यार्थियों की तैयारियों के लिए विषय विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर तैयारी कराई जा रही है। प्रतिदिन विद्यालयों में इन विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 के द्वितीय चरण की परीक्षा के लिए अलग-अलग कक्षाएं लगानी शुरू कर दी हैं। प्रथम चरण में सफल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अवसर किसी सौगात से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed