{"_id":"603be1b68ebc3ec39e72a21a","slug":"special-campaign-will-be-conducted-to-make-ayushman-card-for-15-days-narnol-news-rtk597699618","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिन तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिन तक आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन
अस्पताल में चिपकाया गया आयुष्मान भारत का लोगो।
- फोटो : Narnol
जिला स्वास्थ्य विभाग एक मार्च से आपके द्वार आयुष्मान की शुरुआत करेगा। 15 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग का प्रयास है कि पखवाड़े के दौरान अधिकांश लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बना दिया जाए। जिले में 96000 लाभार्थियों के कार्ड बन चुके हैं। अभी भी 112000 के कार्ड बनाए जाने हैं।
आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी व उप सिविल सर्जन डॉ. धर्मेश कुमार सैनी ने बताया कि आयुष्मान भारत पखवाड़ा एक से 15 मार्च तक चलेगा। आपके द्वार आयुष्मान के तहत 15 मार्च तक जिले के प्रत्येक सीएससी पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिसके लिए लाभार्थियों को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों समेत अन्य को निर्देश दिए जा चुके हैं। डॉ. सैनी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता गांव के लाभार्थियों को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर ले जाकर कार्ड बनवाने में मदद करेंगी। इस दौरान सीएससी पर मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों से कॉमन सर्विस सेंटर पर कार्ड बनवाने के लिए पहले 30 रुपये लिए जाते ते। जबकि पैनल के अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जाते थे। कोरोना महामारी के कारण लाभार्थियों को कार्ड बनवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए 15 दिन का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके लिए जिले में एक पर्यवेक्षक हरियाणा स्वास्थ्य प्राधिकरण पंचकूला द्वारा भी नियुक्त किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने सभी चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यक्रम सफल बनाने के आदेश दिए हैं। आशा वर्कर की सहायता से योजना के प्रत्येक लाभार्थी को नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के 96000 लाभार्थियों के कार्ड जारी किए जा चुके हैं। लगभग 112000 कार्ड अभी बनाए जाने हैं। इसके लिए एक मार्च को डॉक्टरों की वीडियो कॉंफ्रेंस होगी। उन्होंने योजना में शामिल लाभार्थियों को पास के कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर कार्ड बनवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
गोल्डन नहीं अब आयुष्मान कार्ड बनेगा
पहले आयुष्मान भारत योजना में शामिल लोगों का प्रदेश में गोल्डन कार्ड बनाया जाता था। लेकिन, अब कार्ड का नाम गोल्डन के बजाय आयुष्मान कर दिया गया है। योजना के अनुसार अब कार्ड पीवीसी के कार्ड बनाए जाएंगे। इससे कार्ड जल्द खराब नहीं होगा। पहले कागज के प्रिंट होते थे।