फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SP inspected the booths and took stock of the security arrangements

Mahendragarh-Narnaul News: एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Tue, 17 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 17 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
SP inspected the booths and took stock of the security arrangements
फोटो संख्या:78- कनीना में मतदान बू​थ का निरीक्षण करते एसपी अर्श वर्मा--स्रोत- पुलिस
कनीना। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा (एसपी) ने विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सोमवार कनीना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विधानसभा चुनावों को लेकर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और प्रबंधक थाना द्वारा पोलिंग बूथों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस कप्तान स्वयं भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। सोमवार शाम को गांव छितरोली, स्याना, बाघोत एवं सेहलंग बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया। वहां पर उन्होंने कनीना डीएसपी दिनेश कुमार से बूथों की जानकारी ली। मतदान कर्मी के ठहराव की व्यवस्था, केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मतदान केंद्रों में शौचालय, बिजली, पंखा, पानी आदि सुविधाओं का जायजा लिया।

पुलिस की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने की योजना बनाई जा रही है। पोलिंग बूथ की सुरक्षा संबंधी नीतियों का भी खासा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पुलिस के साथ-साथ केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों को भी तैनात किया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर चुनाव में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed