फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Southern Haryana changed from backward to leading category due to highway construction: Dushyant Chautala

हाईवे निर्माण से दक्षिणी हरियाणा पिछड़े से अग्रणी श्रेणी में आया : दुष्यंत चौटाला

Thu, 04 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 04 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Southern Haryana changed from backward to leading category due to highway construction: Dushyant Chautala
अटेली के गांव कांटी खेड़ी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का फूलमाला से स्वागत करते कार्यकर्ता
अटेली/कनीना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसका सबसे अधिक फायदा दक्षिणी हरियाणा को मिला है। हाईवे की बदौलत यह इलाका पिछड़े से अग्रणी श्रेणी में आ चुका है। अब यह इलाका उद्योग लगाने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। प्रदेश सरकार ‘पदमा’ योजना के तहत (प्रोग्राम टू एक्सीलेरेट डेवलपमेंट फाॅर एमएसएमई एडवांसमेंट) युवा उद्यमियों को तैयार करेगी। चौटाला वीरवार को जिले के गांव खेडी कांटी, सलीमपुर तुर्कियावास, भोजावास, दौगंडा जाट, खेड़ी तलवाना, बागौत, उन्हानी में जनसभा कर रहे थे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले चार साल में कोरोना की मार के बावजूद प्रदेश में 38 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, यह रिकॉर्ड है। वन ब्लाॅक-वन प्रोडक्ट के तहत सरकार न केवल अपने यहां बनने वाले क्षेत्रीय उत्पादों को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि युवा उद्यमियों को भी तैयार करेगी। ऐसे युवा उद्यमियों के लिए राज्य सरकार ने वेंचर कैपिटल (उद्यम पूंजी) फंड स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, तेज प्रकाश एडवोकेट, जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली, युद्धवीर पालड़ी, रविन्द्र गागडवास, कुलदीप कलवाडी, सचिन जिला पार्षद, वीरेंद्र घाटासेर, रमेश इसराना, महिपाल लंबरदार, कंवर सिंह उन्हाणी के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन





बाछौद हवाई पट्टी के लिए 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी

डिप्टी सीएम ने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले की बाछौद हवाई पट्टी के विस्तार के लिए पंचायत भूमि तथा ई भूमि पोर्टल के माध्यम से 200 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। सरकार ने यहां पर फ्लाइंग स्कूल खोलकर युवाओं को एविएशन क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका दिया है। यहां पर 100 बच्चों को फ्लाइंग का लाइसेंस दिया जा चुका है, जिनमें में से 29 बच्चे नौकरी में भी लग चुके हैं। फिलहाल यहां 78 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्काई डाइविंग में यह हवाई पट्टी देश में अग्रणी स्थान रखती है। पिछले वर्ष यहां 3500 लोगों ने स्काई डाइविंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




फसल खराबा के लिए 78 करोड़ की राशि किसानों के खाते में डाली

प्रदेश सरकार जनता की सोच के अनुरूप काम कर रही है। परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सरकारी योजनाएं पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही है। लगभग 600 सुविधाएं आनलाइन की गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले किसान फसल बेचने के बाद आढ़ती के चक्कर काटते थे। अब सीधे किसान के खाते में पोर्टल के माध्यम से पैसे भेजे जा रहे हैं। इसी पोर्टल के माध्यम से पिछले वर्ष पाले से फसल खराबा की 78 करोड़ की राशि किसानों के खाते में डाली गई थी। फर्द लेने में पहले महीनों लगते थे, आज एक क्लिक पर फर्द उपलब्ध है।

सरपंचों की मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन
डिप्टी सीएम ने सभी गांवों में सरपंचों की तरफ से रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। गोशालाओं के लिए उन्होंने कहा कि जिन गोशालाओं में 500 से अधिक पशु है, वहां पर गो सेवा आयोग के जरिए ग्रांट दी जाएगी। ऐसे में गोशाला संचालक पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं। इसी प्रकार उन्होंने ई लाइब्रेरी के संबंध में कहा कि जहां सरपंच जगह उपलब्ध करवाएंगे वहां पर ई लाइब्रेरी खुलवा दी जाएगी।


खेड़ी गांव में यह की घोषणाएं
अटेली विधानसभा के गांव खेड़ी में पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों की मांग सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। पंचायत द्वारा जगह उपलब्ध करवाते ही गांव में आईटीआई बनाने की घोषणा की। गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति दी। गांव में कम्युनिटी सेंटर व ई लाइब्रेरी बनाने की भी घोषणा की। वहीं स्टेडियम की चाहरदिवारी को बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एसडीएम को गांव के सरकारी स्कूल की पुरानी बिल्डिंग की जगह नए भवन बनाने का एस्टीमेट भेजने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने गांव मेई में लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की। सलीमपुर के आस पास के ग्रामीणों की मांग पर एनएचएआई के अधिकारियों को टोल पास के लिए निर्धारित दूरी की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed