{"_id":"6112b4148ebc3e6ead34546e","slug":"soon-the-park-will-be-multicolored-repairs-will-be-done-at-a-cost-of-seven-and-a-half-lakhssoon-the-park-will-be-multicolored-repairs-will-be-done-at-a-cost-of-seven-and-a-half-lakhs-narnol-news-rtk6205761182","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही पार्क के दिन बहुरंगे, साढ़े सात लाख रुपये से की जाएगी रिपेयरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही पार्क के दिन बहुरंगे, साढ़े सात लाख रुपये से की जाएगी रिपेयरिंग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर का एक मात्र चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क के दिन जल्द ही बहुरेंने वाले हैं। नगरपालिका ने पार्क की मरम्मत का लगभग साढ़े सात लाख रुपये का एस्टिमेट बनाया है। जल्द ही टेंडर लगाकर इसका काम शुरू किया जाएगा। पार्क में वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा तथा ओपन जिम भी स्थापित की जाएगी। पार्क में आने वाले युवा घूमने के साथ खेलकर मनोरंजन भी कर सकेंगे। इसके अलावा जिम से एक्सरसाइज भी की जाएगी। इससे शहरवासियों को काफी लाभ होगा।
बता दें कि लगभग आठ वर्ष से पहले कांग्रेस सरकार में यह पार्क बनाया गया था। उसके बाद पार्क की हालत जर्जर हो गई। पिछले पांच वर्षों में पार्क में कोई काम नहीं हो पाया। रंग भी नहीं हो पाया है। यहां तक की कुर्सियां भी बैठने के लिए नहीं थी। घूमने आने वाले लोगों ने ही पार्क में कुर्सियां डलवाई थी। सवा महीने पहले एसडीएम दिनेश कुमार ने नगरपालिका का चार्ज लिया था। उस समय नपा अधिकारियों को मरम्मत करवाने का आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश पर नपा अधिकारियों ने लगभग साढ़े सात लाख रुपये का एस्टिमेट बनाया है। अब नगरपालिका जल्द ही इसका टेंडर भी करेगी। इस राशि से पालिका झूलों की मरम्मत, टाइलें, प्लास्टर आदि करवाया जाएगा। इसके अलावा पार्क का रंग पेंट भी किया जाएगा। लगभग एक महीने बाद पार्क नया लुक में नजर आने लगेेगा।
पार्क में बनाया जाएगा वॉलीबाल कोर्ट
हुड्डा पार्क में युवाओं के लिए जल्द ही वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा। कोर्ट को चिकनी मिट्टी से पक्का किया जाएगा तथा दोनों साइडों में पोल लगाकर नेट लगाया जाएगा। यह पूरा निर्धारित नियमों अनुसार बनाया जाएगा। इसके बनने से घूमने आने वाले युवाओं का मनोरंजन भी हो सकेगा। वॉलीबाल कोर्ट पार्क के दाईं ओर खाली जगह में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
नपा एक-दो दिन में करेगी काम शुरू
एसडीएम के आदेश पर पार्क में जल्द ही ओपन जिम भी स्थापित की जाएगी। एसडीएम ने पार्क के अंदर ओपन जिम तथा रनिंग ट्रैक बनाने के आदेश दिए थे। ओपन जिम पर नपा विचार कर एक दो दिन में काम शुरू कर देगी लेकिन रनिंग कोर्ट में कुछ तकनीकी समस्या आने की वजह से नहीं बन पाएगा। नपा के अधिकारी रनिंग ट्रैक के लिए पूरी साइट देख चुके हैं।
नगरपालिका ने पार्क की मरम्मत कार्य के लिए लगभग साढ़े सात लाख रुपये का एस्टिमेट बनाया है। पार्क के अंदर वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा। ओपन जिम पर भी पालिका विचार कर रही है।
-सोहन सिंह, एमई, नगरपालिका।