फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   son of former sarpanch killed his wife and hanged himself

पूर्व सरपंच के बेटे ने पत्नी की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
son of former sarpanch killed his wife and hanged himself
गांव इसराना में मौके पर जांच करते डीएसपी व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : Narnol
गांव इसराना के पूर्व सरपंच के बेटे ने अपनी पत्नी की हत्या कर फंदा लगाकर कर आत्महत्या ली। घटना की जानकारी के बाद सिटी चौकी इंचार्ज, एसएचओ, डीएसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। मौके से कोई सुुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव इसराना के पूर्व सरपंच विजेंद्र का बेटा सोमपाल और उसकी पत्नी मोनिका उनके साथ ही रहते हैं। 29 वर्षीय सोमपाल कुछ समय पहले निजी अस्पताल में काम करता था। इन दिनों वह घर पर ही रह रहा था। खेती के काम में परिवार का हाथ बंटाता था। वीरवार को विजेंद्र और उसकी पत्नी खेत में कपास की निराई गुड़ाई के लिए गए थे। दोपहर को आकर दोनों अपने कमरे में आराम करने लगे। इसी बीच विजेंद्र का डेढ़ साल का पोता भी उनके पास आ गया। विजेंद्र और उसकी पत्नी कूलर चलाकर सो गए।
विज्ञापन

विरेंद्र का बेटा सोमपाल और बहू मोनिका दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। इसी बीच सोमपाल और मोनिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके चलते सोमपाल ने मोनिका की हत्या कर दी। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली। करीब तीन बजे जब पशुओं का चारा डालने का समय हुआ तो सोमपाल की मां ने मोनिका को आवाज लगाई। वह काफी देर तक नहीं आई तो कमरे में जाकर देखा। जहां मोनिका की लाश पड़ी थी। दूसरे कमरे में सोमपाल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोनिका के परिजनों को भी फोन किया। जिसके बाद भिवानी जिले के गांव रेवाड़ी खेड़ा से मोनिका के परिजन इसराना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोनिका के पिता अर्जुन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उन्हें सोमपाल के परिवार की ओर से कभी कोई शिकायत नहीं रही। दोनों परिवार की ओर से दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
घटना की जानकारी के बाद सिटी चौकी इंचार्ज गोविंद, थाना प्रभारी विनय कुमार, डीएसपी नरेंद्र सांगवान सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसराना में पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए महेंद्रगढ़ भिजवा दिया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लड़की के परिजनों को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल दोनों पक्ष बातचीत कर रहे हैं। परिवारों के बयान पर ही कार्रवाई की जाएगी।
- विनय कुमार, थाना प्रभारी, कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed