{"_id":"6af4a58bc1d84c5de302a836","slug":"some-relief-due-to-easterly-winds-but-aqi-still-reached-231-narnol-news-c-196-1-nnl1005-147637-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पूर्वी हवा से थोड़ी राहत लेकिन एक्यूआई अभी भी 231 तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पूर्वी हवा से थोड़ी राहत लेकिन एक्यूआई अभी भी 231 तक पहुंचा
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में वायु प्रदूषण सामान्य से 2.5 गुना ज्यादा बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 231 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 227 था। फिलहाल पूर्वी हवाओं के कारण थोड़ी राहत है, लेकिन उत्तरी हवाएं चलने पर एक्यूआई के 300 पार जाने की आशंका है।
क्षेत्र में अभी ग्रैप-3 लागू है। इसके तहत कूड़ा जलाने, खुदाई, पाइलिंग, तोड़फोड़, सड़क निर्माण, सीवर-लाइन, पेंटिंग, टाइल कटिंग, स्टोन क्रशर और माइनिंग पर रोक है।
एचएसपीसीबी के एसडीओ अनुज नरवाल ने बताया कि निगरानी के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। कूड़ा जलाने पर कार्रवाई के लिए नगर परिषद को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी सभी प्रतिबंधित काम बंद हैं और किसी पर जुर्माना या कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव
क्षेत्र में सुबह और रात को ठंड, जबकि दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग सुबह-रात गर्म कपड़े पहन रहे हैं और दोपहर में पंखे चलाने को मजबूर हैं। इस बदलते मौसम में ज्यादातर लोग बुखार, खांसी और जुकाम से परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा है, जबकि रात का तापमान सामान्य के आसपास है। अभी क्षेत्र पर किसी खास मौसम प्रणाली का असर नहीं है। उत्तरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से 13 से 16 नवंबर के दौरान बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बुधवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 27.3 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।