फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   solder death from heart attack, narnaul

हृदयगति रुकने से बीएसएफ जवान की मौत

Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
solder death from heart attack, narnaul
जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीमा सुरक्षा बल में बाड़मेर में तैनात गांव नापला निवासी मुख्यतार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका वीरवार को गांव नापला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सीमा सुरक्षा बल के 63वीं बटालियन के सैनिक गांव नापला निवासी मुख्यतार सिंह 4 अप्रैल को बाड़मेर के पादरिया बार्डर पर तैनात थे। दोपहर 2 बजे अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। मुख्यतार सिंह ने अपनी कंपनी के साथियों को इसकी जानकारी दी। उनको बाड़मेर के जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर उनको इलाज के लिए हेलीकाप्टर से जोधपुर ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद मुख्यतार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वीरवार दोपहर बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। शव को बेटे शिवम ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने 21 राउंड फायर कर सलामी दी। सैनिक के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नायब तहसीलदार आजाद सिंह, सैनिक वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी जगदीश, नांगल चौधरी प्रभारी बिजेंद्र सिंह, गिरदावर जगदीश, पटवारी  दीपंचद, निजामपुर चौकी से अभय सिंह, हवलदार नरेश, सरपंच काशीराम, पूर्व  सरपंच रमेश शर्मा, सज्जन सिंह, हरीसिंह, छैलूराम, सतीश, ग्यारसीलाल, यादराम, रामेश्वर व रोहताश समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बटालियन के निरीक्षक महेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यतार सिंह दो साल से बाड़मेर के पादरिया बार्डर पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed