{"_id":"6456187548a14c5d6a076b44","slug":"social-organizations-came-in-support-of-wrestlers-in-narnaul-women-took-out-silent-protest-rally-in-city-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: पहलवानों के समर्थन में आए सामाजिक संगठन, महिलाओं ने शहर में निकाली मौन विरोध रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: पहलवानों के समर्थन में आए सामाजिक संगठन, महिलाओं ने शहर में निकाली मौन विरोध रैली
Sat, 06 May 2023 02:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 06 May 2023 02:35 PM IST
सार
ज्योति भटनागर और आम आदमी पार्टी की नेत्री चंद्रकला ने कहा कि बृजमोहन शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। जब तक सुप्रीम कोर्ट का डंडा नहीं चला। दिल्ली पुलिस का ये रवैया महिलाओं की अस्मिता को तार-तार कर देने वाला है।
विज्ञापन
रैली में महिलाओं में दिखा जोश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के साथ हुए यौन शौषण के विरोध में, महिला खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय और दिल्ली पुलिस की ज्यादतियों के खिलाफ़ शहर की जागरूक समाजसेवी महिलाओं की अगुवाई में विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने गैर राजनीतिक मौन विरोध रैली का आयोजन किया। यह रैली महावीर चौक से आरंभ होकर आज़ाद चौक पर जाकर समाप्त हुई। सभी आंदोलनकारी जलती हुई मशालें हाथ में लेकर मौन धारण किए हुए इस यात्रा को पूर्ण किया।
विज्ञापन
बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इस अवसर पर सोनू सैनी, ज्योति सैनी ने कहा कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला खिलाड़ियों ने यौन शौषण का आरोप लगाया है, जिसमें एक नाबालिग महिला खिलाड़ी भी शामिल है। इन खिलाड़ियों में से साक्षी फोगट ने तो ओलंपिक में भारत को मेडल दिलवा कर देश का नाम रोशन किया है। आज उसके साथ हुए यौन शोषण की शिकायत भी सत्ता के लिए कोई मायने नहीं रखती। तभी तीन महीने पहले धरने पर बैठने के बाद भी मोदी सरकार ने महिला खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नही की।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का डंडा नहीं चला
ज्योति भटनागर और आम आदमी पार्टी की नेत्री चंद्रकला ने कहा कि बृजमोहन शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की। जब तक सुप्रीम कोर्ट का डंडा नहीं चला। दिल्ली पुलिस का ये रवैया महिलाओं की अस्मिता को तार-तार कर देने वाला है। अजीत जैन और पूर्व नगर परिषद चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुए आठ दिन से ऊपर हो गए है, लेकिन अभी तक पुलिस कोई भी कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन
जातवाद का एक राजनीतिक रूप
क्रांतिकारी नेता महेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार, बृजमोहन के खिलाफ जांच करने में कोताही बरत रही है और इसको अलग-अलग बहाने बना कर राजनीतिक रंग देकर न्याय के लिए उठाई गई मांग को भटका देना चाहती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर सुकेश दीवान ने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता महिला खिलाड़ियों की न्याय की मांग को जाति विशेष का जामा पहना कर यह सिद्ध करना चाह रही है कि यह यौन शौषण की शिकायत मात्र जातवाद का एक राजनीतिक रूप है, जिसे विपक्ष चला रहा है।
पसीने से पदक जीत कर लाते
इसमें पूर्व कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी डॉक्टर मनीष यादव ने कहा कि जब यही महिला खिलाडी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने खून पसीने से पदक जीत कर लाते है तो वो सिर्फ भारतीय होते है न कि कोई जाट या यादव या सिख। आम आदमी पार्टी नेता रविंद्र सिंह मटरू और महेंद्र सिंह राता वाले ने कहा कि यह मौन विरोध देश की खिलाड़ी बेटियों के समर्थन में और सरकार की दमन कारी नीतियों के खिलाफ किया गया है। जब तक बृजमोहन गिरफ्तार नही होगा तब तक ये आंदोलन रुकने वाला नहीं।