फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   So far 7.91 lakh quintals of mustard has been purchased in the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 7.91लाख क्विंटल सरसों की हुई खरीद

Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
So far 7.91 lakh quintals of mustard has been purchased in the district
फोटो नंबर 24
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। स्थानीय अनाज मंडियों में मंगलवार को सरसों की जबरदस्त आवक हुई। खरीद की अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिले में अब तक 791539.4 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है।
मंडियों में खरीद प्रकिया सामान्य बनी हुई है, लेकिन खरीद और तुलाई में लगने वाले अधिक समय के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि सरसों मंडी में लाने के बाद नमी की जांच होने में करीब दो से तीन घंटे और उसके बाद तुलाई के कार्य के लिए दो से तीन घंटे लगते हैं। इसके कारण सरसों बेचने में पूरा एक दिन का समय लगता है। वहीं उन किसानों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है जो शाम को सरसों लेकर मंडी पहुंचते हैं उन्हें फसल बेचने के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

किसानों के बीच इस समय सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है कि सरसों की खरीद बंद होने के बाद सरसों के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी या कमी आएगी। सरसों का सरकारी भाव 5950 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं सरसों का बाजार भाव भी इस समय 5800 रुपये चल रहा है। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक लैब की सरसों तो व्यापारियों द्वारा 6 हजार से अधिक भाव पर खरीदी जा रही है। ऐसे में कुछ किसानों का मानना है कि आगामी दिनों में सरसों के भाव बढ़ सकते हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि सरसों के बाजार भाव में केवल जब तक ही बढ़ोतरी बनी हुई है जब तक सरसों की सरकारी खरीद जारी है। सरकारी खरीद बंद होने के बाद एकाएक सरसों के भाव में गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नारनौल में 13000 क्विंटल सरसों की आवक
जिले में सरसों की खरीद शुरू हुए अब तक 39 दिन बीत चुके हैं। जिले में अब तक करीब 832864.7 क्विंटल सरसों की आवक हुई है और करीब 791539.4 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। वहीं अब तक करीब 656331.7 क्विंटल सरसों का उठान हो चुका है। मंगलवार को नारनौल में 13000, अटेली में 10500 और नांगल चौधरी में 10350 क्विंटल सरसों की आवक हुई। नारनौल में 12000, अटेली में 8540 और नांगल चौधरी में 7710 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। वहीं नारनौल में 5000, अटेली में 7550 और नांगल चौधरी में 6080 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed