फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Smiling faces of students after getting jobs

Mahendragarh-Narnaul News: नौकरी पाकर छात्रों के खिले चेहरे

Thu, 24 Oct 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Smiling faces of students after getting jobs
फोटो नंबर-16आईटीआई में रोजगार मेले के दौरान आए कंपनी के अ​धिकारियों से बातचीत करते प्राचार्
नारनौल। राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में वीरवार को 57 छात्रों का चयन किया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के दिशा निर्देशानुसार समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहता है।
विज्ञापन

रोजगार मेले में जेबीएम गुरुग्राम, केआरएन लिमिटेड नीमराना, ईडीजीईटीईसीएच एआईआर प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़ तथा जेबीएम बावल द्वारा मैटल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, पीपीओ, पेंटर व मशीनिस्ट व्यवसाय कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों का ट्रेनी ऑपरेटर व प्रशिक्षु के तौर पर चयन किया गया।
विज्ञापन


वर्ग अनुदेशक सुनील यादव ने बताया कि विभिन्न कंपनी प्रतिनिधियों के द्वारा साक्षरता के माध्यम से चयन किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कंपनी की तरफ से आए हुए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक सत्यनारायण, मेजर विरेंद्र सेकवाल, अमित रंगा, मनीष सैन, जोनी यादव, अशोक कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed