फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Small secretariat arrived in DC, got a peon, most of the workers were found without masks

डीसी पहुंचे लघु सचिवालय, ऊंघता मिला चपरासी, अिध्ाकांश कर्मी बिना मास्क के मिले

Mon, 31 Aug 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Small secretariat arrived in DC, got a peon, most of the workers were found without masks
उपायुक्त आरके सिंह सोमवार को महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय में समस्याएं सुनने के बाद रिकॉर्ड रूम चेक करने दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। रूम नंबर 307 में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में पहुंचे तो अधिकारी के सामने वाली सीट पर एक व्यक्ति कुर्सी पर ऊंघते हुए मिला। डीसी ने पूछा आप कौन हैं ? ऊंघने वाले ने कहा चपरासी हूं साहब। डीसी ने कहा कि कार्यालय में बैठकर क्यों सो रहे हो ? डीसी ने एसीओ से कहा कि आपका चपरासी कुर्सी पर सो रहा है। एसीओ ने उसका बचाव करते हुए कहा कि सर उसकी तबीयत खराब है। डीसी बोले तबीयत खराब है तो छुट्टी दे दिया करो।
विज्ञापन

कार्यालय में एक-दो कर्मचारियों को छोड़कर किसी ने मास्क नहीं लगाया था। उपायुक्त को देखकर सभी रूमाल एवं गमछे से अपने चेहरे ढंक लिए। डीसी ने 306 नंबर में रिकॉर्ड रूम भी चेक किया। यहां 2005 से पहले का रिकार्ड रखा हुआ है। रिकार्ड को गठरियों में बंद जमीन पर देखकर डीसी ने पूछा रिकार्ड ऐसे क्यों रखा है। डीसी ने रिकार्ड रूम की हालत की अपने मोबाइल से वीडियो बनाई। डीसी ने कहा अगली बार रिकार्ड रूम ऐसा नहीं दिखना चाहिए। इसके बाद उन्होंने दूसरे रिकॉर्ड रूम को चेक किया। जिसमें फाइलें लोहे के रैक में रखी मिली। अधिकारियों ने डीसी को बताया कि यहां दो रिकॉर्ड रूम हैं। डीसी ने निर्देश दिए रिकॉर्ड रूम को आधुनिक तरीके से व्यस्थित करें। ज्यूडिसियल रिकॉर्ड रूम के लिए जिला सत्र न्यायाधीश से बात करेंगे। एक सवाल के जवाब में डीसी ने कहा कि सप्ताह में महेंद्रगढ़ में दो दिन अधिकारियों को बैठने एवं नोटिफिकेशन जारी करने के लिए विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने महेंद्रगढ़ अंत्योदय सरल केंद्र का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को सरल केंद्र के मुख्य द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था के निर्देश दिए। अंदर काम करने रहे ऑपरेटर्स को निर्देश दिए कि शारीरिक दूरी का पालन करें । हर कर्मचारी, हर व्यक्ति मास्क लगाए। इस मौके पर, एसपी चंद्रमोहन, एसडीएम विश्राम कुमार मीणा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने सुनी 20 समस्याएं
उपायुक्त आरके सिंह ने सोमवार को कैंप कार्यालय में नागरिकों की 20 समस्याएं सुनी। ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया। शेष को अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इनमें अधिकतर समस्याएं जमीन तथा पुलिस संबंधित थीं। पिछले सोमवार को कुल 31 शिकायतें डीसी के समक्ष रखी गई थीं।
आरोपियों को उम्र कैद सजा दिलाओ साहब
नावां मर्डर केस में मृतक अध्यापक शुभराम की हत्या को लेकर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन से मिले। ग्रामीणों ने आरोपियों को उम्र कैद की सजा दिलाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस उनको सजा दिलाने का पूरा प्रयास करेगी। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले में अभी दो आरोपी बचे हैं। उनसे परिजनों को जान माल का खतरा है।

बाजरा पंजीकरण में गोलमाल की शिकायत डीसी तक पहुंची
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ निवासी बलवान सोमवार को डीसी को बाजरा पंजीकरण में हो रहे गोलमाल की शिकायत डीसी तक पहुंची। उन्होंने कहा कि मार्केट कमेटी के सचिव को भी शिकायत दी थी। जिसमें अब तक कुछ नहीं किया गया। बलवान ने कहा कि गांव के 9 लोगों ने उसके बेटे के हिस्से की जमीन को अपनी जमीन बताते हुए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया। बलवान ने कहा कि जब वह अपने बाजरे का पंजीकरण कराने पहुंचे तो पंजीकरण नहीं हो सका। बलवान ने कहा कि फर्जी पंजीकरण को लेकर एक गिरोह काम का रहा है। उन्होंने फर्जी तरीके से पंजीकरण कराने वालों से पूछा तो वह लोग लड़ाई करने को तैयार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि जिले के 50 से अधिक गांवों में दूसरे प्रदेशों से बाजरा लाकर स्टाक किया गया है।
इस घटना बाबत 21 अगस्त 2020 को चौकी इंचार्ज माधोगढ़ में भी दरखास्त दी थी। रजिस्ट्रेशन कैंसिल करवाया जाए। डीसी ने इस मामले में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed