{"_id":"667094787f36c8e12e060844","slug":"six-youths-assaulted-a-juice-shop-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-113269-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जूस की दुकान पर 6 युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जूस की दुकान पर 6 युवकों ने की मारपीट, केस दर्ज
Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 18 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में नागरिक अस्पताल के सामने एक जूस की दुकान मालिक के साथ 6 युवकों ने मारपीट की। युवक बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में कोटपुतली के चुरी निवासी अमित ने बताया कि उसने नागरिक अस्पताल के सामने खुशबू जूस कार्नर के नाम से दुकान कर रखी है। 17 जून की रात करीब डेढ़ बजे वह अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठा था। इस दौरान टीबी अस्पताल की तरफ से दो बाइक पर 6 युवक आए। उन्होंने आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस शिकायत में बताया कि सभी युवक नारनौल के रहने वाले थे। वह कह रहे थे कि अगर फिर दुकान खोली तो जान से खत्म कर देंगे। युवकों ने दुकान के बाहर रखी कुर्सी व अंदर रखी कुर्सियों को भी तोड़ दिया और 6 हजार रुपये निकालकर ले गए।