Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six projects worth Rs 196.98 crore will be constructed in HKV

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में 196.98 करोड़ की छह परियोजनाओं का होगा निर्माण

Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six projects worth Rs 196.98 crore will be constructed in HKV
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छह परियोजनाओं में 196.98 करोड़ खर्च होंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार व प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ये परियोजनाएं विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के सफलतापूर्वक निष्पादन में सहयोगी होंगी।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के प्रोवोस्ट प्रो. राजेंद्र प्रसाद मीणा, प्रो. मोना शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव, पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. संतोष सीएच, प्रो. सुरेंद्र सिंह, प्रो. दिनेश चहल, प्रोक्टर प्रो. नंद किशोर, प्रो. रंजन अनेजा, प्रो. रणबीर सिंह, प्रो. विकास गर्ग सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इस निर्माण कार्य की शुरुआत में विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, एनबीसीसी के चीफ जनरल मैनेजर राजीव कुमार ने भी योगदान दिया।
विज्ञापन

छह परियोजनाओं का होगा काम
कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि इन छह परियोजनाओं में 41339 वर्ग मीटर में बनने वाली इन परियोजनाओं के अंतर्गत स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ब्लॉक, 16 लेक्चर हॉल, सेंट्रल इंस्ट्रमेंटेशन सेंटर, छात्राओं के लिए 2 हॉस्टल, बहुउद्देश्यीय हॉल व विश्वविद्यालय कंप्यूटर सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed