फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six players from Dhanauta Sports Nursery will participate in the CM Cup.

Mahendragarh-Narnaul News: धानौता खेल नर्सरी से छह खिलाड़ी सीएम कप में लेंगे भाग

Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Six players from Dhanauta Sports Nursery will participate in the CM Cup.
फोटो नंबर- 28लक्ष्मण, वॉलीबॉल खिलाड़ी
नारनौल। गांव धानौता में संचालित खेल नर्सरी से छह खिलाड़ियों का चयन सीएम कप के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 फरवरी तक गुरुग्राम व पलवल में किया जाएगा।
विज्ञापन

कोच मनोज कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले की टीम में स्थान बनाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर जिले की वॉलीबॉल टीम पदक जीत कर जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा और आगामी प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रहा हूं।-लक्ष्मण, वॉलीबॉल खिलाड़ी

बॉक्स
गत प्रतियोगिता के अनुभव आगामी प्रतियोगिता में भी काम आएंगे। बेहतर प्रदर्शन टीम की जीत में योगदान देने का प्रयास रहेगा। -दीपेश, वॉलीबॉल खिलाड़ी
बॉक्स
दोस्तों को वॉलीबॉल खेलते देखकर मैनें वॉलीबॉल खेलना शुरू किया था। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश व राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य है।-महेश कुमार, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed