फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six employees of Mini Secretariat found infected, got the premises sanitized

लघु सचिवालय के छह कर्मचारी मिले संक्रमित, परिसर को कराया सैनिटाइज

Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Six employees of Mini Secretariat found infected, got the premises sanitized
महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते समाजसेवी रमेश सैनी। - फोटो : Narnol
पिछले एक सप्ताह के दौरान लघु सचिवालय के छह कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आ चुकी है। संक्रमण से बचाव के लिए समाजसेवी रमेश सैनी ने सचिवालय परिसर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन सदस्यों एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के उपमंडल काउंसलर राजेश शर्मा झाड़ली द्वारा लघु सचिवालय परिसर को सैनिटाइज कराया गया। बार प्रधान बंसीलाल यादव ने कहा कि समाजसेवी रमेश सैनी द्वारा चलाई गई यह मुहिम सराहनीय है। इस महामारी में काफी लंबे समय से सैनी समाजसेवा में लगे हुए हैं। रमेश सैनी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे आंकड़े को ध्यान में रखते हुए यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। शहर को कोरोना मुक्त रखने के लिए नियमित रूप से सैनिटाइजेशन का काम जारी रहेगा। राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए सरकारी गाइडलाइन की पालना सभी को अनिवार्य रूप से करनी होगी। इस अवसर पर अधिवक्ता वेद प्रकाश गौड़, बलबीर सिंह शेखावत, इंद्रपाल चेयरमैन, जिम्मी चौधरी, शमशेर सिंह, ज्योति गर्ग, राजेंद्र शेखावत, राजेश कौशिक पाली, प्रदीप पिलानिया, सुनील आकोदा, गौरी शंकर, राकेश शर्मा, सतवीर रिवासा, जितेंद्र रामबास, सतवीर रामबास, विजय नांगल सिरोही, दलवीर शेखावत, अमित मेहरा, भूषण सैनी, पवन दहिया, विनय मालडा, अमर सिंह सोनी, रोशनलाल सैनी, बेगराज सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed