{"_id":"69dbd9edf240c01e410317a0","slug":"singhania-university-awarded-hosting-rights-for-the-2027-asian-throwball-championship-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138450-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिंघानिया यूनिवर्सिटी को सौंपी 2027 एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिंघानिया यूनिवर्सिटी को सौंपी 2027 एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप की मेजबानी
विज्ञापन
फोटो 6 पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिंघानिया यूनिवर्सिटी के वीसी मनोज गर्ग।संवाद
नारनौल। सिंघानिया यूनिवर्सिटी को तीसरी एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी सौंपी गई है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और रिटायर्ड आईएएस मनोज गर्ग ने नारनौल में मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने इसे न केवल संस्थान बल्कि पूरे इलाके के लिए गौरव बताया।
उन्होंने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की तैयारियों में करीब 10 महीने का समय लगेगा और प्रस्तावित तौर पर इसका आयोजन फरवरी 2027 में किया जाएगा। इस आयोजन से क्षेत्र को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।
वीसी ने बताया कि एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप की एक खास परंपरा के तहत जून 2026 में मलेशिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अगली मेजबान संस्था को अधिकारिक ध्वज सौंपा जाता है। यह ध्वज एक वर्ष तक मेजबान संस्था के पास रहता है और आयोजन से पूर्व अगली संस्था को हस्तांतरित किया जाता है।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सिंघानिया यूनिवर्सिटी को भी यह ध्वज प्रदान किया जाएगा जो आयोजन की औपचारिक शुरुआत का प्रतीक होगा। गर्ग ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी थ्री-इन-वन मॉडल से शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है। यूनिवर्सिटी को एक आधुनिक थ्री-इन-वन मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
परिसर में 100 बेड का आधुनिक अस्पताल, विभिन्न संकायों के साथ उच्च शिक्षा संस्थान और 12वीं तक का सीबीएसई स्कूल एक ही स्थान पर संचालित हो रहे हैं। इस मॉडल का उद्देश्य छात्रों को शुरुआती शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है।