Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Silver coins found in the debris of a mansion in Haryana

Haryana: क्या है 100 साल पुरानी हवेली का राज? जिसके मलबे से अब निकल रही चांदी, लोग हुए मालामाल

Thu, 09 Oct 2025 06:54 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कनीना
संवाद न्यूज एजेंसी कनीना Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 06:54 PM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में हवेली के मलबे में चांदी के सिक्के मिले हैं। हवेली को तोड़कर जब सड़क के किनारे मलबे को बिछाया गया तो वहां मौजूद लोगों ने जमकर चांदी लूटी। इस घटना की हर ओर चर्चा है। मलबे में 100 से ज्यादा चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी है। 

विज्ञापन
Silver coins found in the debris of a mansion in Haryana
हवेली के मलबे से निकले चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव चेलावास में हवेली के मलबे से चांदी के सिक्के मिलने की चर्चा दिनभर लोगों में बनी रही। वहीं, वीरवार को भी ग्रामीणों ने चांदी के सिक्कों की खोज में अनाज मंडी के नजदीक पड़े पूरे मलबे को टटोला लेकिन कोई भी सिक्का नहीं मिला। ग्रामीणों के अनुसार सेठ उमराव सिंह की यह हवेली एक सदी पुरानी है और नए निर्माण के लिए इसके एक हिस्से को तोड़ा गया था। ग्रामीणों की ओर से दावा किया जा रहा है कि बुधवार को लोगों को मलबे से 100 से अधिक सिक्के मिले हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस व प्रशासन को किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मलबे वाले स्थान व प्राचीन हवेली की जांच भी की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन
Trending Videos

Silver coins found in the debris of a mansion in Haryana
कुदाली लेकर चांदी के सिक्के ढूंढते लोग - फोटो : संवाद
एक सदी पुराना है हवेली का इतिहास 

ग्रामीणों का कहना है कि एक सदी पहले सेठ उमराव सिंह व सीताराम द्वारा यह हवेली बनवाई गई थी। प्राचीन समय में लोग किसी भी आपात स्थिति में धन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इसे सहेजकर रखते थे। पुराने भवनों में गुप्त रूप से दीवारों में आले छोड़कर धन रखकर उसे ढक दिया जाता था। इस धन का पता परिवार के मुखिया को ही होता था। सेठ सीताराम व उमराव सिंह का संयुक्त परिवार इसमें रहता था। 




 
विज्ञापन

Silver coins found in the debris of a mansion in Haryana
मलबे में निकले 100 से अधिक चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद
सेठों के गांव में किराना की दुकान थी। पिछले पांच दशकों के दौरान सेठों का परिवार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर बस गया है। सेठ उमराव सिंह के चार पुत्र थे जिनमें गजानंद, सागरमल, ललित कुमार, नरेश थे। उनके लड़के ललित कुमार ने वर्ष 2024 में गांव में शिव मंदिर का निर्माण भी करवाया था। वह विदेश में नौकरी करता है बाकी सभी की आसपास क्षेत्र में दुकानें हैं। वहीं, दूसरे भाई सीताराम सेठ के लड़के राधेश्याम, गिरधारी लाल, विनोद कुमार ने अपना व्यापार कर रखा है। इस जगह को मान सिंह उर्फ बागड़ी गांव बाघड़ोली जिला झुंझुनू ने सेठ परिवार से खरीदा है। मानसिंह बचपन से ही गांव में रहता है और उनकी बहन बीरमती की भी इसी गांव में शादी हुई है। यह परिवार भी खेती-बाड़ी का काम करता है।
 
विज्ञापन

Silver coins found in the debris of a mansion in Haryana
100 साल पुरानी है हवेली - फोटो : संवाद

गांव में चांदी के सिक्के मिलने की सूचना के बाद मौका मुआयना किया गया था। लेकिन वहां पर किसी भी प्रकार के चांदी के सिक्के पुलिस को नहीं मिले। अगर कोई किसी प्रकार की शिकायत देता है तो पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाएगी। हालांकि हमने अपनी तरफ से प्रयास किए हैं लेकिन किसी भी प्रकार के सिक्के हवेली से नहीं मिले हैं। - निरीक्षक संदीप, शहर थाना कनीना

ये भी पढ़ें: Haryana: मलबे में मिले चांदी के सिक्के, लोगों ने जमकर लूटा खजाना, जानें क्या है पूरा मामला?

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed