फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shyam fair is a hit, three lakh flags are expected to be sold

Mahendragarh-Narnaul News: श्याम मेले की धूम, तीन लाख झंडे बिकने का अनुमान

Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shyam fair is a hit, three lakh flags are expected to be sold
फोटो नंबर- 10चांदुवाडा ​में झंडा तैयार करते दुकानदार। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों खाटू धाम मेले की धूम है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र विभिन्न आकार और बनावट के झंडे हैं।
विज्ञापन

बाजार में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के झंडे उपलब्ध है। थोक और खुदरा बिक्री के लिए अलग-अलग भाव हैं। मोहल्ला चांदुवाड़ा, नलापुर, पुल बाजार और महावीर मार्ग आदि पर झंडों की खुदरा व थोक की कई दुकानें हैं। इन दुकानों से खाटू धाम पैदल जाने वाले यात्रियों के अलावा नारनौल के कस्बों और गांव के दुकानदार थोक में झंडे खरीद कर ले जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इस साल थोक व खुदरा सहित करीब तीन लाख झंडे की बिक्री का अनुमान है।
मोहल्ला चांदुवाड़ा में झंडों की दुकान के संचालक राजू जैन ने बताया कि लोगों में खाटू धाम मेले को लेकर उत्साह बना है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले झंडे की बिक्री में खुदरा व थोक सहित करीब 2 गुणा उछाल है। वहीं चौकी नंबर 45 स्थित श्याम मंदिर के पास हर साल झंडे की दुकान लगाने वाले राकेश कुमार का कहना है कि मेले वाले दिन स्थानीय श्याम मंदिर में झंडे चढ़ाने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। उन्होंने बताया कि श्याम मेले पर पिछले साल से अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इंसेट
आज पैदल यात्रा शुरू करेंगे स्थानीय लोग
खाटू धाम की नारनौल से दूरी करीब 140 किलोमीटर है। पैदल खाटू धाम की यात्रा पूरी करने में औसतन तीन से चार दिन का समय लगता है। स्थानीय लोग मेले से तीन-चार दिन पहले पैदल यात्रा शुरू करते हैं। इस बार खाटू श्याम का मेला 10 मार्च को है। इसलिए स्थानीय लोग 8 मार्च को पैदल यात्रा के लिए रवाना होंगे। वहीं श्याम मेले पर जो लोग खाटू धाम नहीं जा पाते वो लोग चौकी नंबर 45 और जोरासी धाम स्थित श्याम मंदिर में झंडे चढ़ाते हैं। श्याम मेले वाले दिन इन दोनों जगह मेले का आयोजन होता है और श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed