फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shweta Tanwar, daughter of Khedi Talwana, becomes a Lieutenant in the Indian Army.

Mahendragarh-Narnaul News: खेड़ी तलवाना की बेटी श्वेता तंवर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tanwar, daughter of Khedi Talwana, becomes a Lieutenant in the Indian Army.
फोटो संख्या:73- गांव खेड़ी तलवाना में श्वेता तंवर को सम्मानित करते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
कनीना। खेड़ी तलवाना की बेटी श्वेता तंवर का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने पर खेड़ी तलवाना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व में आसपास के ग्रामीणों ने श्वेता तंवर को पगड़ी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उनके पिता मनोज तंवर को पगड़ी पहनाकर व माता योगिता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि श्वेता तंवर ने यह उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि श्वेता की सफलता यह सिद्ध करती है कि कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

श्वेता तंवर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार, गुरुओं, कड़ी मेहनत और जुनून को दिया। सम्मान समारोह से पहले उन्होंने बाबा भोलागिरी धाम सहित गांव के अन्य धार्मिक स्थलों पर धोक लगाई व शहीद सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि श्वेता तंवर का परिवार लंबे समय से सेना से जुड़ा रहा है। उनके परदादा, दादा और पिता ने भी सेना और सशस्त्र बलों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। अब चौथी पीढ़ी में श्वेता तंवर ने लेफ्टिनेंट बनकर परिवार की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

इस अवसर पर पंकज सरपंच खेड़ी, रामनिवास बंसल सरपंच तलवाना, कप्तान ओमपाल सिंह, राजेंद्र सिंह नंबरदार, सूबेदार मेजर सुखपाल सिंह, मंजीत सिंह, सुरेश सिंह, रिपुदमन नंबरदार, पंडित विजय कौशिक, शिब्बू जैलदार कैप्टन सूरज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed