फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shubham Becomes the District's Second Topper with 99% Marks.

Mahendragarh-Narnaul News: 99% अंक के साथ शुभम बने जिले के दूसरे टॉपर

Thu, 14 May 2026 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shubham Becomes the District's Second Topper with 99% Marks.
फोटो नंबर- 16जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर शुभम को फूल माला पहनाकर खुशी मनाती उनकी मात
नांगल चौधरी। हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा में गांव भुंगारका के छात्र शुभम ने 99% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफलता से उसके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

शुभम के पिता ईश्वर दयाल लोहारू में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं और माता मंजू स्वामी गृहिणी हैं। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

उसने बताया कि वह रोजाना स्कूल का काम घर पर जरूर दोहराता था और केवल किताबों व शिक्षकों के नोट्स से ही पढ़ाई करता था। उसने मोबाइल और टीवी से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। जरूरत पड़ने पर वह अपने पिता के फोन से ही डाउट क्लियर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगांरका के बालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले शुभम ने बताया कि वह रोज सुबह गणित की खास तैयारी करता था जिसका फायदा उसे मिला और गणित में उसे पूरे 100 में 100 अंक मिले।
उसकी सफलता का मूल मंत्र टाइम मैनेजमेंट और सेल्फ स्टडी रहा। उसने रोज 6-7 घंटे पढ़ाई की और समय पर सोने-जागने की आदत बनाई।
शुभम का सपना कंप्यूटर साइंस इंजीनियर बनने का है। वह चाहता है कि गांव के लोगों के लिए ऐसे ऐप और सॉफ्टवेयर बनाए जो खेती और व्यापार को आसान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed