फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shrimad Bhagwat Katha concludes with Havan and Bhandara.

Mahendragarh-Narnaul News: हवन और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन

Wed, 26 Jun 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 26 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha concludes with Havan and Bhandara.
फोटो संख्या:76- कनीना- अटेली मार्ग के पास आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर हवन करते श्रद्धाल
कनीना। कनीना में अटेली रोड पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के नजदीक स्थित भारद्वाज कैनाल फार्म हाउस में श्रीमद्भागवत कथा समापन के साथ हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। आचार्य निमेष के जोशी के नेतृत्व में विप्रमंडल ने अनुष्ठान के मुख्य यजमान जिला न्यायाधीश रूपेश शर्मा से सर्वजीव कल्याणार्थ पूजन संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक निमेष के जोशी ने कहा कि हवन से वातावरण और वायुमंडल शुद्ध होने के साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में कई श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर केदारमल, नंदकिशोर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, बजरंग लाल शर्मा, महेंद्र सिंह, योगेश तिवारी, नरेश शास्त्री, राजवीर सिंह, संतोष, शीला, सुधा, संतरा देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed